मल्लावां मे बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में शिखर कलश की स्थापना, पर श्रद्धालु रहे मौजूद।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा सोनासीर नाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ पुनः शिखर कलश की स्थापना की गई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान अभय शंकर शुक्ला एवं गिरीश चंद्र पांडे रहे।आचार्य मंगल प्रसाद मिश्रा ने अपनी टीम के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी-देवताओं का पूजन कराया। इस दौरान रामसुत एवं हरिओम मिश्रा द्वारा गणेश पूजन कर शिखर कलश का विधिवत पूजन किया गया, तत्पश्चात कलश को मंदिर शिखर पर स्थापित किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से राधे मोहन गुप्ता, प्रमोद कुमार मिश्रा, हरिओम दीक्षित, रामावतार शुक्ला (पूर्व जिला अध्यक्ष), सुभाष पांडे (क्षेत्रीय संयोजक, नमामि गंगे), कमलेश कुमार द्विवेदी, सुधीर दीक्षित, उत्तम मिश्रा, बबलू मिश्रा, संजय सिंह, राजेश मिश्रा विशाल पटेल सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।कलश स्थापना के अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने बाबा सोनासीर नाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।


