मल्लावां क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरियों से दहशत, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां (हरदोई)। मल्लावां थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो बड़ी चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है, वहीं पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।पहली घटना ग्राम सुकरौला की है, जहां मुंशीलाल पुत्र ताराशंकर शिवकुमार पुत्र खिल्ली के मकान बंद पड़े थे। दोनों बाहर रहकर नौकरी करते हैं। बंद मकानों का फायदा उठाते हुए चोरों ने ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार पहले यहां नियमित पुलिस गश्त करती थी, लेकिन बीते कुछ दिनों से गश्त न होने के कारण चोरों ने सटीक मुखबिरी के आधार पर वारदात को अंजाम दिया।
दूसरी घटना ग्राम चकनंदपुर की है। वही ओजस्व पटेल पुत्र सुरेश चंद्र ने मल्लावां थाने में प्रार्थना पत्र देकर चोरी की सूचना दी है। प्रार्थना पत्र के अनुसार चोरों ने घर से ₹1,00,000 नकद सहित भारी मात्रा में जेवरात चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में मांग टीका, सोने-चांदी की अंगूठियां, सोने की चेन, झाले, टॉप्स, पायल, चांदी के सिक्के और बिछिया शामिल हैं।
बताया गया कि ओजस्व पटेल के पिता सुरेश चंद्र की अचानक तबीयत खराब होने पर पूरा परिवार अस्पताल गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया। पीड़ित ने पड़ोस के प्रमोद कुमार व उनके साथियों पर संदेह जताते हुए चोरी के खुलासे की मांग की है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
गौरतलब है कि जनवरी माह में मल्लावां थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में भी कई घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। वहीं फरवरी के पहले सप्ताह में ग्राम साईं में रामरतन पुत्र टीकाराम के घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी हुए थे, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय और पुलिस गश्त ना होने पर सवाल उठने लगे हैं।
