लोकेशन आलोट जिला संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा
शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए त्योहार-- पंकज पवैया
आलोट । आगामी त्यौहार को लेकर पुलिस थाना परिसर में रविवार को तहसीलदार पंकज पवैया, थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम द्वारा शांति समिति सदस्यों की बैठक ली गई, जिसमें आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि पर्व, रमजान माह, होलिका दहन, रंग पंचमी, शीतला सप्तमी पूजन, चैत्र नवरात्रि, ईद पर्व, रामनवमी और महावीर जयंती आदि पर्व उत्सवी कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की गई और इन पर सदस्यों की राय जानी गई,बैठक का संचालन मनोज पाटीदार ने किया, इस दौरान तहसीलदार पंकज पवैया ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ परंपरानुसार मनाए जाए । इस दौरान शांति समिति के सदस्य दिलीप सिंह डोडिया, दिनेश कोठारी, प्रदीप पारीख, अनिल भरावा, लुकमान खान, भूपेंद्र सिंह सोलंकी, पंडित नीरज व्यास आदि कई सदस्य एवं पत्रकार गण उपस्थित थे ।
फोटो,
