Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: विश्वकर्मा जांगिड़ नवयुवक चेरिटेबल ओर एज्युकेशन ट्रस्ट ने शपथ ग्रहण समारोह योजित किया।

 ब्यूरोचीफ़ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


विश्वकर्मा जांगिड़ नवयुवक चेरिटेबल ओर एज्युकेशन ट्रस्ट ने शपथ ग्रहण समारोह योजित किया।

श्री विश्वकर्मा जांगिड़ नवयुवक चैरिटेबल ट्रस्ट एवं एजुकेशन ट्रस्ट, द्वारा दिनांक आज मह्यावंशी हॉल बाबेन ( बारडोली ) सूरत जिले मे भव्य एवं गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।


 यह कार्यक्रम समाज में शिक्षा, सेवा और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।


समारोह के दौरान ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्री शंकरलालजी (हरिपुरा वाले) को सर्वसम्मति से ट्रस्ट के नये अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, साथ ही उन्हें समाजसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।


इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से नन्दलालजी, महावीरजी, सावरजी, विनोदजी सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।


 कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पुष्प एवं तिलक द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।


समारोह का मुख्य उद्देश्य संगठन की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार तथा युवा सशक्तिकरण के कार्यों को और अधिक गति देना रहा। इस दौरान समाज के मुख्य नारों बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा कम उम्र में लड़के-लड़कियों की शादी नहीं करने जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों पर विशेष रूप से जोर दिया गया।


उपस्थित वक्ताओं ने ट्रस्ट द्वारा अब तक किए गए सेवाभावी एवं शैक्षणिक कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में समाजहित के लिए निरंतर सक्रिय रहकर सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।


 सभी ने एकजुट होकर समाज को प्रगति की दिशा में आगे ले जाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe