*ब्रेकिंग न्यूज़ संभल*
जिला ब्यूरो चीफ जगतपाल सिंह की खास रिपोर्ट
विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्राम चौपाल गाँव की समस्या गाँव में समाधान का आयोजन
*सम्भल ( बहजोई) 01 फरवरी 2026*
आज विकासखण्ड जुनावई के ग्राम हुमायूँपुर मजरा हैदराबाद में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्राम चौपाल गाँव की समस्या गाँव में समाधान का आयोजन जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम चौपाल में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मा. राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ. प्र. श्री धर्मवीर प्रजापति जी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू जी रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत मा. प्रभारी मंत्री जी द्वारा गोद भराई एवं अन्न प्राशन कराया।ग्राम प्रधान श्रीमती कल्लो देवी द्वारा मा. प्रभारी मंत्री जी का पुष्प एवं पुस्तक देकर स्वागत सम्मान किया तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री हरेन्द्र सिंह रिंकू जी का पुष्प एवं पुस्तक देकर स्वागत सम्मान किया गया तथा भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री योगेंद्र यादव जी का भी पुष्प एवं पुस्तक देकर स्वागत सम्मान किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक द्वारा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रमुख बिंदुओं के विषय में जानकारी दी उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर हाइपरटेंशन डायबिटीज सर्वाइकल कैंसर 102 एम्बुलेंस 108 एंबुलेंस एवं एएलएस एम्बुलेंस के विषय में भी बताया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम चौपाल की संक्षिप्त रूप रेखा के विषय में जानकारी दी उन्होंने आज से प्रारंभ हुए संपूर्णता अभियान 2.0 के शुभारंभ के विषय में भी बताया उन्होंने कहा कि लखपति दीदी छोटे-छोटे व्यापार करें विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दें उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा और विकास में सभी को संतृप्त करना है ।सरकारी अस्पतालों में ही प्रसव करायें एवं लखपति दीदी के माध्यम से हमें प्रत्येक परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। शासन की समस्त योजनाओं को ग्रामवासी जाने इसके लिए भी अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए।मा.प्रभारी मंत्री जी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का उद्देश्य ही ग्राम चौपाल का उद्देश्य है उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को घर की चिंता से मुक्त किया है । शौचालय, पढ़ाई लिखाई ,राशन ,गोल्डन कार्ड आदि पर सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाया जा रही हैं इसके माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार बेटियों की शिक्षा के साथ-साथ उनकी शादी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी कार्य कर रही है। माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा ग्राम चौपाल में उपस्थित लोगों से कहा कि बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें बेटे एवं बेटियों में कोई भेद न करें और उन्होंने कहा कि गांव की साफ सफाई पर भी ध्यान दिया जाए।
ग्राम चौपाल के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक सुरक्षाओं से जुड़े लाभार्थियों को मुख्य अतिथि माननीय प्रभारी मंत्री जी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.तरुण पाठक, जिला विकास अधिकारी राम आशीष,डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार जिला पूर्ति अधिकारी शिवि गर्ग एवं खंड विकास अधिकारी जुनावई अखिलेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


