Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। बेसहारा बच्चों और वृद्धजनों को आश्रम में सुरक्षित, स्वस्थ और पारिवारिक वातावरण मिले

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झांसी दिनांक 24 फरवरी 2026


*बेसहारा बच्चों और वृद्धजनों को आश्रम में सुरक्षित, स्वस्थ और पारिवारिक वातावरण मिले*


*आश्रम परिसर में निवासरत वृद्धजनों एवं बच्चों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा*

 

झाँसी। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी, श्रीमती कमलेश कच्छल जी के दिशा-निर्देशन में आज जनपद के वृद्धाश्रम एवं अनाथ आश्रम का मासिक निरीक्षण अपर जिला जज श्री शरद कुमार चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाँसी प्रतीक त्रिपाठी एवं एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिविजन)/एसीजेएम श्रीमती हर्षिता सिंह जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

       

 निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने आश्रम परिसर में निवासरत वृद्धजनों एवं बच्चों को दी जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आवास की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल और चिकित्सा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने वृद्धजनों और अनाथ बच्चों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उनकी दैनिक दिनचर्या व समस्याओं के बारे में जानकारी ली। 

माननीय अपर जिला जज शरद कुमार चौधरी एवं सचिव प्रतीक त्रिपाठी ने आश्रम संचालकों व संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वृद्धजनों व बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण और उनके अधिकारों के संरक्षण में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। साथ ही, एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिविजन)/एसीजेएम सुश्री हर्षिता सिंह जी ने अनाथ आश्रम में बच्चों की शिक्षा, खेलकूद और उनके सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। 


 अधिकारियों द्वारा इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बेसहारा बच्चों और वृद्धजनों को आश्रम में एक सुरक्षित, स्वस्थ और पारिवारिक वातावरण मिलना चाहिए, ताकि वे सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें। इस मासिक निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों के साथ प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक आदिल जाफरी भी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe