आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झांसी दिनांक 24 फरवरी 2026
*एनडीआरएफ ने इंडो गल्फ इंडस्ट्रीज लिमिटेड बबीना में किया माॅक ड्रिल*
झांसी।राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने आज इंडो गल्फ इंडस्ट्रीज लिमिटेड बबीना में आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान फैक्ट्री में आयी आपदा की काल्पनिक स्थिति बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।माॅक ड्रिल में घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी भाग लिया।
अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
इस दौरान मुख्य अतिथि योगेन्द्र सिंह (ए डी एम झाँसी नमामि गंगे ), विशिष्ट अतिथि संजय रावत ( असिस्टेंट कमांडेंट एन डी आर एफ) , विनय कुमार साहू थाना प्रभारी बबीना, अनिल सिंह (एफ एस ओ ), डॉ सुमित मिसुरिया (सुपरिटेंडेंट सी एच सी बबीना), धीरज पाठक (आपदा विशेषज्ञ- डी.डी.एम.ए) एवं समस्त फैक्ट्री स्टाफ मौजूद रहा । फैक्टरी डायरेक्टर गौरव सक्सेना , जनरल मैनेजर अखिलेश चौकसे व फैक्ट्री मैनेजर सेवकराम धाकड ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।


