Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसील सदर में सुनवाई केंद्र का किया औचक निरीक्षण

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झाॅसी

दिनाॅक 14 फरवरी 2026



 ** जनपद के 7700 महिला स्वयं सहायता समूह की 85000 महिलाएं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मतदाता सूची में करवाएंगी शामिल:- उप जिला निर्वाचन अधिकारी  


 ** ऐसी महिलाएं जो 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी एंव शादी कर गाॅव आने वाली महिलाओं को मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराएं :- उप जिला निर्वाचन अधिकारी 


 ** उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसील सदर में सुनवाई केंद्र का किया औचक निरीक्षण


 ** सुनवाई के दौरान बीएलओ मतदाताओं के प्रति अपना व्यवहार संयमित एवं मृदुभाषी रखें, दिए निर्देश


 ** सुनवाई केंद्रों पर मतदाताओं को बैठने हेतु कुर्सी/बेंच, पेयजल, शौचालय एवं इंटरनेट इत्यादि की व्यवस्था पाकर किया संतोष व्यक्त    


  ** स्वास्थ्य विभाग महिला कल्याण माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्मिक पात्र युवा व महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने में करें सहयोग 

झांसी।उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल ने तहसील सदर में निर्गत किए गए नोटिसों पर अधिसूचित प्राधिकारियों द्वारा सुनवाई केंद्रों पर सुनवाई प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

     निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित बीएलओ एवं नियुक्त कार्मिकों को निर्देशित किया कि नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों की श्रेणी में आने वाले मतदाताओं के नामों की सूचियां प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी के सार्वजनिक स्थल जैसे तहसील पंचायत भवन, बाढ़ कार्यालयों पर प्रदर्शित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस में वर्ष 2003 की अंतिम मतदाता सूची दिनांक 06 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के साथ ही नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों से संबंधित मतदाताओं की सूची तथा पर्याप्त मात्रा में फॉर्म 6, 7, 8 एवं घोषणा पत्र सहित पूर्वाहन 10:00 से मध्याह्न 12:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

     निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित मतदाताओं को यह भी बताया कि नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों से संबंधित मतदाताओं की सूची प्रदर्शित होने के दिनांक से 10 दिनों के अंदर प्रभावित व्यक्ति अपने अभिलेख आपत्तियां, व्यक्तिगत रूप से अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि,जिसमें बीएलए भी सम्मिलित हो सकते हैं, के माध्यम से संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अथवा निर्वाचक रजिस्ट्री को जमा करा सकते हैं।

 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत पात्र मतदाताओं में 18 से 20 आयु वर्ग के युवा तथा महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल ने जनपद‌ के विभिन्न विभागों जैसे विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला कल्याण, माध्यमिक व उच्चशिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग के अधिकारियों सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह के समस्त महिलाओं को टास्क देते हुए कहा कि क्षेत्र में अधिक से अधिक पात्र महिला मतदाताओं को सूची में शामिल कराया जाए। 

     उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 तक की मतदाता सूची में प्रदेश स्तर पर महिलाओं का अनुपात प्रति हज़ार पुरूषों की तुलना में 877 था जो कि 6 जनवरी 2026 को जारी आलेख्य मतदाता सूची में घटकर 824 रह गया है। इससे स्पष्ट होता है की बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं के नाम गणना प्रपत्र ना भरे जाने के कारण छूट गए हैं। कई महिलाएं विवाह के पश्चात अपने मायके के स्थान पर पंजीकृत होने के कारण ससुराल में गणना प्रपत्र नहीं भर सकी। इनको लक्षित करते हुए राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कार्यरत 7700 महिला समूह की 85000 दीदीयों के सहयोग से ऐसी नव विवाहित महिलाएं और किशोरियों के नाम आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है उन सभी पात्र महिलाओं का नाम घोषणा पत्र सहित फॉर्म 6 भरवा कर मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को चुनने में महिलाओं की भूमिका एवं सहभागिता बढ़ाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

     सुनवाई का निरीक्षण करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने मौके पर समस्त सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया और उन्होंने नियुक्त कार्मिक एवं बीएलओ को सुझाव दिया कि सुनवाई के दौरान मृदुभाषी एवं संयमित व्यवहार करें, ताकि की मतदाता अपनी बात को पूर्ण स्वच्छता और पारदर्शिता से प्रस्तुत कर सकें। 

  इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर गोपेश तिवारी, तहसीलदार विवेक कुमार एवं अन्य लेखपाल,बीएलओ सहित अनेक सम्मानित मतदाता,बीएलए एवं आमजन उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe