मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट
सांसद बंटी विवेक साहू ने दिया संवदेनशीलता का परिचय दिवाकर साबले को उपलब्ध कराई एक लाख की व्यक्तिगत सहायता राशि
छिंदवाड़ा। हर जरूरतमंद की सहायता करने के लिए हर दम तैयार रहने वाले सांसद बंटी विवेक साहू ने एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिवाकर साबले को एक लाख रूपये की व्यक्तिगत सहायता राशि प्रदान की है। साथ ही आगे भी हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है। सहायता राशि मिलने पर दिवाकर साबले ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बुधवारी बाजार में भारत रूई भंडार में आग लगने से बड़ी क्षति हुई थी। जिसके बाद तिरोले कुन्बी समाज के समाजिक बंधुओं ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए साबले परिवार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवेदन दिया था। जिसके आधार पर सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने का निवेदन किया था। साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया था। सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद कार्यालय में तिरोले समाज के बंधुओं की उपस्थिति में दिवाकर साबले को एक लाख रूपये की व्यक्तिगत सहायता राशि प्रदान की है। इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष चंद्रभान देवरे,शरद बेन्डे, दिवाकर साबले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर सहित अन्य सामाजिक बंधु
