Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



कृषकों को ग्यारह लाख का ऋण देगी प्रदेश सरकार: कुलवंत


कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ने कृषि विकास से जुड़ी योजनाओं की दी जानकारी

फतेहपुर,जिले के खागा कस्बे के डॉक बंगले में रविवार को कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुलवंत सिंह ने क्षेत्रीय दौरे के दौरान पत्रकारों से संवाद करते हुए कृषि विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। खरीद प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। आयोग के सदस्य ने बताया कि गोशालाओं के निर्माण एवं संचालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही पीएम उर्वरक केंद्रों के माध्यम से किसानों को उचित दर पर खाद उपलब्ध कराई जाएगी। सहकारी बैंकों के जरिए किसानों को मात्र तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ग्यारह लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे खेती से जुड़े कार्यों को आसानी से आगे बढ़ा सकें। राज्यमंत्री ने किसानों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। कहा कि सरकार उनकी हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर देवेंद्र मिश्र, सहायक विकास अधिकारी कृषि भी मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं, उन्नत बीज, खाद और आधुनिक खेती तकनीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और उन्होंने सरकार की इन पहल की सराहना की।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe