Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,शातिर साइबर अपराधी अभिषेक गिरफ्तार,ठगी के पांच नए पैंतरे आए सामने

 देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,शातिर साइबर अपराधी अभिषेक गिरफ्तार,ठगी के पांच नए पैंतरे आए सामने


मुकेश कुमार-स्टेट हेड-बिहार/झारखंड 

देवघर(झारखंड)।पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में देवघर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस उपाधीक्षक(साइबर)राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में छापेमारी कर देवीपुर थाना क्षेत्र के गिदहिया गांव से कुख्यात साइबर अपराधी अभिषेक कुमार दास को गिरफ्तार किया गया है।


•कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे?•


देवीपुर थाना प्रभारी द्वारा कांड संख्या 168/24 के प्राथमिक अभियुक्त अभिषेक कुमार दास (पिता:-गुणेश्वर दास)के घर पर छापेमारी की गई। गिरफ्तारी के दौरान परिजनों ने पुलिस को उच्च न्यायालय झारखंड का बेल ऑर्डर दिखाया,लेकिन जब पुलिस ने उसके मोबाइल और सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच की,तो उसमें साइबर अपराध के पुख्ता साक्ष्य(क्राइम लिंक)पाए गए।इसके बाद पुलिस ने तत्काल नया मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

•ठगी के ये थे 5 प्रमुख तरीके•


गिरफ्तार अपराधी अभिषेक ने पूछताछ में साइबर ठगी के कई चौंकाने वाले तरीकों का खुलासा किया है।


•APK फाइल का निर्माण• वह खुद घातक APK फाइलें बनाकर अन्य अपराधियों को बेचता था और उन्हें ठगी की ट्रेनिंग भी देता था।


•PM किसान योजना के नाम पर लूट•


किसानों को फर्जी लिंक भेजकर सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनके खाते साफ करता था।


•धनी फाइनेंस का फर्जी अधिकारी•


फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बनकर कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देना।


•PhonePe/Paytm कैशबैक फ्रॉड•


ग्राहकों को रिवॉर्ड और कैशबैक का लालच देकर 'Gift Card' क्रिएट करवाता था और फिर उसे खुद रिडीम कर लेता था।


•Airtel Payment Bank कार्ड ब्लॉक का डर• 


ग्राहकों को कॉल कर कार्ड बंद होने का डर दिखाना और फिर 'Airtel Thanks App' के जरिए कार्ड चालू करने के नाम पर ठगी करना।


•बरामदगी•


छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से निम्नलिखित सामान जब्त किया है:-

मोबाइल फोन: 02

सिम कार्ड: 03


•छापेमारी टीम•


इस सफल कार्रवाई में देवीपुर थाना के पु०अ०नि० सुधांशु प्रसाद यादव और अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि अभिषेक के तार और किन-किन बड़े गिरोहों से जुड़े हुए हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe