Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: कर्ज का पैसा मांगने पर युवक की ईट पत्थरों से कुचलकर की हत्या पुलिस ने किया खुलासा

 कर्ज का पैसा मांगने पर युवक की ईट पत्थरों से कुचलकर की हत्या पुलिस ने किया खुलासा।


चन्दगीराम मिश्रा

हरदोई यूपी

*हरदोई-लोनार*थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में शामिल बाइक, मोबाइल फोन, तमंचा व रक्तरंजित कपड़े बरामद किए गए हैं।

 बताते चलें पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते 12 फरवरी को थाना लोनार क्षेत्र के ग्राम मलवा के निकट खेत में अनिल कुमार सिंह उर्फ नीशू सिंह निवासी ग्राम नकटौरा का शव बरामद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू की थी।


इस मामले में मृतक के पुत्र अजय कुमार सिंह की तहरीर पर रिंकू सिंह, धीरू सिंह पुत्र गुड्डू सिंह, धीरज सिंह और रियासत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। हरदोई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम मामले के खुलासे में जुटी थी। मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कस्बा बावन की ओर घेराबंदी की। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार सत्यम पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम पुरौरी थाना लोनार घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्प्लेंडर बाइक, मोबाइल फोन, तमंचा, कारतूस और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसके साथी जुआ खेलते थे तथा मृतक से रुपये उधार लेते थे। जुए में अधिक धन हारने के कारण उन पर कर्ज बढ़ गया था। रुपये की मांग को लेकर हुए विवाद में साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe