बाइक की आमने-सामने टक्कर से युवक की हुई मौत तीन बच्चों के सर से उठा पिता का साया।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई थाना सुरसा अंतर्गत ग्राम मोना के पास मोटरसाइकिल से खेत देखने जाते समय मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे पारुल पुत्र रामावतार उम्र 30 वर्ष बुरी तरह से चोटिल हो गया इलाज को ले जाते समय रास्ते में पारुल ने अंतिम सांस ली। वही दूसरा युवक थाना सांडी के ग्राम मदारा निवासी बताया गया है। जिसके पैर में चोट आने से पैर टूट गया।जानकारी के अनुसार पारुल अपने घर से बाइक लेकर खेत देखने जा रहा था हरदोई बिलग्राम मुख्य मार्ग से गांव मोना रोड पर पारुल घर से निकल ही था वही अज्ञात युवक अपनी बहन के घर से मोटरसाइकिल लेकर अपने गांव मदारा जा रहा था दोनों बाइक चालको की आमने-सामने टक्कर हो जाने से दोनों चालक बुरी तरह से रोड पर गिर गए राहगीरों ने उन्हें आनंन फानन मे उठाया जिसमें मदारा निवासी युवक का पैर टूटा वहीं पारुल के कान से खून निकल रहा था अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे पारुल का दम निकल गया और मौत हो गई मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं दूसरे युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है मिली जानकारी मृतक पारुल के एक पुत्री दो पुत्र हैं। पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
