Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: बिना माइन-टेक लगे खनन परिवहन करने वाले वाहनों पर ओवरलोडिंग के तहत कटेगें चालान, होगी वसूली

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी 

दिनांक 17 फरवरी 2026 



** वेंडिंग जोन के व्यापारियों का भी जीएसटी में कराएं रजिस्ट्रेशन:- जिलाधिकारी  


 ** प्लानिंग बनाकर वार्षिक लक्ष्य को पूर्ण करने में तेजी लाएं :- जिलाधिकारी


 ** खनन, आबकारी एवं परिवहन विभाग को प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश, 


 ** नगर में शराब की दुकानों का होगा सत्यापन गंदगी पाए जाने पर होगी कार्रवाई, लगेगी पेनाल्टी 


 ** बिना माइन-टेक लगे खनन परिवहन करने वाले वाहनों पर ओवरलोडिंग के तहत कटेगें चालान, होगी वसूली 


 ** 82 वाहन ओवरलोड के कारण ब्लैकलिस्टेड, परिवहन/खनन विभाग करें वसूली की कार्यवाही:- जिलाधिकारी   


 ** कॉर्पोरेट क्षेत्र में कम वसूली पर जिलाधिकारी ने जताया असंतोष, अभियान चलाकर फर्मो को जीएसटी में पंजीकरण कराने के दिए निर्देश  


 ** वाणिज्य कर विभाग द्वारा माह दिसम्बर के लक्ष्य ₹146.06 करोड़ के सापेक्ष ₹79.71 करोड़ वसूली पर डीएम ने जताया असंतोष     

झांसी।जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में कर-करेत्तर सहित प्रवर्तन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समापन मे लगभग 01 माह शेष हैं। सभी विभाग वार्षिक लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्लानिंग करते हुए वसूली में तेजी लाए ताकि जनपद को प्रदत्त वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति की जा सके।

    बैठक में कर-करेत्तर एवं प्रवर्तन कार्य की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में विद्युत बाकायदारों की सूची को सार्वजनिक करते हुए बकाया विद्युत बिल वसूल करने के निर्देश दिए। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि विद्युत विभाग के बड़े व अन्य बकायादारों पर फोकस करते हुए सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर बकाया धनराशि का मैसेज भेजे जाएं ताकि विद्युत बकायादारों से बकाया धनराशि को जमा कराया जा सके। वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त उपजलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि विभिन्न माध्यमों से विद्युत विभाग की जो भी समस्याएं प्राप्त होती हैं संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए उनका निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें और निस्तारण की जानकारी जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित करें।

    जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान वाणिज्य कर विभाग, परिवहन विभाग द्वारा मासिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए इन्फोर्समेंट के कार्यों में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। वाणिज्य कर विभाग द्वारा दिसम्बर माह में ₹146.06 करोड़ के सापेक्ष मात्र 79.71 करोड़ की वसूली पर असंतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने वसूली लक्ष्यपूर्ति के लिए टारगेट फिक्स किया और प्लानिंग करते हुए वसूली बढ़ाए जाने के और इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जीएसटी चोरी के 128 प्रकरणों को पकड़े जाने के साथ ही कर अपवंचन को रोकने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान राज्य उत्पाद शुल्क (आबकारी) विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा मासिक लक्ष्य 62.20 करोड़ के सापेक्ष 48.74 करोड़ वसूली पर असन्तोष व्यक्त किया, उन्होंने उपस्थित आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकानों का सत्यापन करते हुए गंदगी पाए जाने पर पेनाल्टी लगाए जाने तथा गाँजा बेचने की शिकायतों पर सख्ती से कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशीले पदार्थों की बिक्री कतई। न हो इसे भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में दुकानों के बाहर अथवा सार्वजनिक स्थलों पर खड़े होकर मदिरा पान करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मालकर, वाहन कर, यात्री कर की समीक्षा करते हुए माह के लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली करने पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने शासन द्वारा प्रदत्त वार्षिक लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति के लिए विभाग के सोर्स की जानकारी ली और प्रवर्तन कार्यों को और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश देते हुए कार्य करने की नसीहत दी। विभाग द्वारा माह के लक्ष्य ₹19.19 करोड़ के सापेक्ष ₹16.98 करोड़ वसूली पर संतोष व्यक्त किया और वसूली को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों में और तेजी लाए जाने और ओवर लोडिंग वाहनों पर चालान के द्वारा वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि लक्ष्य को पूरा वसूला जा सके।

    बैठक में अलौह खनन एवं धातुकर्म (खनिज विभाग) की वसूली समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बिना माइनटेक लगे खनन परिवहन में प्रयुक्त वाहनों पर ओवरलोड के तहत चालान करते हुए वसूली करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अस्थायी चेक पोस्ट के माध्यम से ओवरलोड 82 खनन परिवहन में पकड़े वाहनों को ब्लैकलिस्टेड किया गया है। उन्हें परिवहन विभाग के साथ जल्द से जल्द सीज करते हुए वसूली की कार्रवाई सुनिश्चित क करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अवैध खनन को प्रभावी ढंग से रोक लगाने हेतु घाट पर अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा माह जनवरी में मासिक लक्ष्य ₹40.84 करोड़ के सापेक्ष ₹21.41 करोड़ वसूली पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। खान अधिकारी ने बताया कि माह दिसंबर तक 62 कर अपवंचन में पकड़े वाहनों से ₹531.98 लाख की धनराशि जमा कराई गई है। 

   इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी मनीष गुप्ता, जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह, अधिशाषी अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय रविन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण सुभाष चंद्र, अतिशासी अभियंता विद्युत रमाकांत दीक्षित सहित व्यापार कर,परिवहन विभाग एंव अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe