Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: लिंक एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों की बैठकों का दौर, धरना प्रदर्शन की तिथि बदली

 लिंक एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों की बैठकों का दौर, धरना प्रदर्शन की तिथि बदली

ब्यूरो रिपोर्ट TTN 24 NEWS 

फर्रुखाबाद। 09 फरवरी 2026 को ब्लॉक बढ़पुर के अंतर्गत लिंक एक्सप्रेसवे से प्रभावित ग्रामों निबलपुर, आमिलपुर, रामपुर डफरपुर, भोपतनगला एवं नेकपुरखुर्द में किसान बैठकों का आयोजन किया गया। इन बैठकों में किसानों को जानकारी दी गई कि जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित 72 घंटे का धरना प्रदर्शन अब 14 फरवरी के स्थान पर 12 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

यह बदलाव राष्ट्रीय आवाहन के तहत अमेरिका–भारत कृषि समझौते के विरोध में किया गया है। जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अब 12 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरना उपरांत सभी किसान अपने-अपने खेतों में जाकर “मेरा खेत, मेरा अधिकार” के तहत एक सफेद कागज पर अमेरिका–भारत कृषि समझौते को लिखकर जलाएंगे।

जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि पहले यह धरना प्रदर्शन 14 फरवरी को प्रस्तावित था, लेकिन राष्ट्रीय आवाहन के चलते इसकी तिथि में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस बार किसान जिला मुख्यालय पर घेराव के लिए आएगा और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक किसान वापस नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान इस बार पूरे 72 घंटे का धरना देकर ही लौटेगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 10 फरवरी को कायमगंज ब्लॉक में भी इसी क्रम में किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

बैठकों में जिला महासचिव अभय यादव, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत, जिला सचिव पुजारी कटियार, आमिलपुर प्रधान रविंद्र शाक्य, देवराज यादव, ईश्वर दयाल राजपूत, हिमांशु राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान प्रत्येक ग्राम में मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe