Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

संगरूर: ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत 90 स्थानों पर छापेमारी, 41 वांछित अपराधी गिरफ्तार, दो कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार, 27 भगोड़े भी पुलिस हिरासत में

 दीपक ग्रोवर - भूपिंदर वालिया संगरूर, पंजाब 

खबर पंजाब के संगरूर जिले से आ रही है 

आप को बता दे संगरूर में 

ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत 90 स्थानों पर छापेमारी, 41 वांछित अपराधी गिरफ्तार


पिछले 20 दिनों में संगरूर पुलिस ने 693 छापे, 1094 लोगों पर की निवारक कार्रवाई

दो कुख्यात गैंगस्टर गिरफ्तार, 27 भगोड़े भी पुलिस हिरासत में

संगरूर, 9 फरवरी:

एस.एस.पी. संगरूर श्री सरताज सिंह चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान तथा डी.जी.पी. श्री गौरव यादव के निर्देशों के अनुसार गैंगस्टरों, नशा तस्करों और फिरौती मांगने वालों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 20 जनवरी 2026 से शुरू किए गए “गैंगस्टरों पर वार” अभियान के तहत जिला पुलिस संगरूर ने कैटेगरी-बी के दो कुख्यात गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है।


इस अभियान के अंतर्गत संगरूर जिले में श्री राजेश छिब्बर (कप्तान पुलिस–स्थानीय), श्री दविंदर अत्री (कप्तान पुलिस–जांच) तथा श्री नवरीत सिंह विर्क (कप्तान पुलिस–पी.बी.आई.) की निगरानी में डी.एस.पी., थाना प्रभारी, सी.आई.ए. बहादुर सिंह वाला एवं चौकी इंचार्जों की अलग-अलग टीमें गठित कर कुल 693 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 1993 व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनमें से 1094 लोगों पर निवारक कार्रवाई अमल में लाई गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न मामलों में वांछित 27 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।


इसी प्रकार, 1 मार्च 2025 से शुरू किए गए “नशों के खिलाफ युद्ध एवं गांवों के प्रहरी” अभियान के तहत नशे से संबंधित 939 मुकदमे दर्ज कर 1310 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 14 किलो 438 ग्राम हेरोइन, 5 किलो 12 ग्राम अफीम, 2125 किलो 280 ग्राम भुक्की चूरा पोस्त, 52,596 नशीली गोलियां, 10 किलो 426 ग्राम गांजा/सुल्फा, 444 ग्राम चरस, 94 नशीले इंजेक्शन, 65 किलो 724 ग्राम हरे पोस्त के पौधे तथा 19,37,410 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।


इसके अतिरिक्त 12 नशा तस्करों की 4 करोड़ 39 लाख 25 हजार 309 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त करवाई गई। नशे के खिलाफ जनजागरूकता के लिए गांवों और शहरी वार्डों में 2017 बैठकें आयोजित की गईं। जिला पुलिस ने नशे की गिरफ्त में आए 150 व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया तथा 2056 व्यक्तियों को दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। वहीं, संगरूर प्रशासन द्वारा 43 नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया।


शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 406 मामले दर्ज कर 427 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 6881.375 लीटर देसी शराब, 1120.750 लीटर अवैध शराब, 235.500 लीटर अंग्रेजी शराब, 11,260 लीटर लाहन, 4 चालू भट्टियां, 5.750 लीटर बीयर और 500 लीटर स्प्रिट बरामद की गई।


ऑपरेशन प्रहार-2


एस.एस.पी. संगरूर श्री सरताज सिंह चहल ने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की कड़ी में “ऑपरेशन प्रहार-2” के तहत आगामी 72 घंटों के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत आज 9 फरवरी 2026 को जिले में 90 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 41 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार, 25 आरोपियों पर निवारक कार्रवाई, 62 संदिग्धों का सत्यापन तथा 1 भगोड़े अपराधी को काबू किया गया।


तलाशी के दौरान 10 ग्राम हेरोइन, 57 नशीली गोलियां, 10 किलो हरे पोस्त के पौधे तथा चोरी किया गया 20 किलो तांबे का तार बरामद किया गया। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 176 चालान किए गए।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe