रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात
*नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परेड में प्रस्तुत गुजरात की झांकी को ‘पॉपुलर चॉइस कैटेगरी’ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त*
*सूचना एवं प्रसारण सचिव डॉ. विक्रांत पांडे तथा सूचना आयुक्त श्री किशोर बचाणी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल को विजेता ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया*
*गांधीगर, 2 फरवरी :
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परेड में प्रस्तुत की गई गुजरात की झांकी ने वर्ष 2026 में लगातार चौथे वर्ष ‘पॉपुलर चॉइस श्रेणी’ में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल को सूचना एवं प्रसारण सचिव डॉ. विक्रांत पांडे तथा सूचना आयुक्त श्री किशोर बचाणी द्वारा सोमवार को यह विजेता ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री एम. के. दास, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रधान सचिव श्री संजीव कुमार तथा सूचना आयुक्त कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

