रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात
*मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल का राजस्व क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय*
*राज्य में विभिन्न इनामी जमीनों के अवैध कब्जा अधिकार नियमित किए जाएंगे : किसानों को होगा बड़ा लाभ*
*रीग्रांट की गई हो या करने योग्य होने पर भी रीग्रांट न हुई हो, ऐसी जमीन को आसानी से नियमित किया जा सकेगा**गांधीनगर, 02 फरवरी :* मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने राजस्व क्षेत्र में राज्य में विभिन्न इनामी जमीनों के अवैध कब्जा अधिकार को नियमित करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय के अनुसार रीग्रांट की गई हो या करने योग्य होने पर भी रीग्रांट नहीं हुई है, ऐसी जमीन को आसानी से नियमित किया जा सकेगा। इसके लिए जमीन की मौजूदा जंत्री दर की 20 फीसदी कब्जा अधिकार राशि जमा कर नियमित किया जा सकता है।
इस निर्णय का लाभ ऐसी जमीनों के कब्जेदारों जिनकी जमीनें रीग्रांट की गई हैं, लेकिन कब्जे की कीमत जमा नहीं की गई है तथा ऐसे उत्तराधिकारी जो उस जमीन के धारक हैं, जो रीग्रांट के योग्य है, लेकिन किसी कारण से रीग्रांट नहीं हुई हैं, को इस निर्णय का लाभ मिलेगा।
इतना ही नहीं, ऐसी हस्तांतरित की गई जमीनों के ऐसे वर्तमान कब्जेदारों को भी इस निर्णय का लाभ मिलने से राज्य के किसानों को बड़ा फायदा होगा।
