Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: स्कूटी और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर, एक गंभीर, सैफई पीजीआई रेफर



 Etawah News: स्कूटी और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर, एक गंभीर, सैफई पीजीआई रेफर

संवाददाता: एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 News 

जसवंत नगर/इटावा: कस्बा के रामलीला कैस्त मार्ग पर शांतिवन के पास स्कूटी और अज्ञात बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें स्कूटी सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, सीएचसी जसवंतनगर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। 

घटना का विवरण बनकटी निवासी सत्य देव पुत्र राजवीर प्रजापति सोमवार की शाम करीब सात बजे कैस्त स्थित धर्मशाला से निमंत्रण भोज्य करके जसवन्तनगर मार्केट की तरफ अपने ही गांव के साथी अवनीश शर्मा व कल्लू श्रीवास्तव के साथ स्कूटी पर सवार होकर किसी कार्य से जा रहे थे कि तभी कोठी कैस्त शांति वन के सामने से तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गए तथा स्कूटी सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए जिसमें सत्य देव का दायिने पैर की हड्डी टूट गई बाकी के अन्य दो घायल साथी अवनीश शर्मा और कल्लू श्रीवास्तव स्कूटी लेकर भी कही चले गए तथा सत्य देव घटना स्थल पर मदद की गुहार लगाता रहा।


मौके पर डायल 112 टीम के सिपाहियों ने तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवन्तनगर में उपचार हेतु भर्ती कराया। उसी दरमियान निमंत्रण में आए परिजन भी आ गए पिता राजवीर और मां अंगूरी देवी ने बताया कि वर्ष 2000 में सत्य की एक दुर्घटना में उसी पैर की हड्डी टूट चुकी थी तब से घायल सत्य देव लाठी के सहारे चलता था अब दुबारा इस दुर्घटना में उसी पैर में चोट आई है। 


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवन्तनगर अधीक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार देकर गंभीर रूप से घायल को पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe