Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण महिला अधिकारियों से करायें

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी दिनांक 20 फरवरी 2026


*आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता दिखायें: मण्डलायुक्त*


*कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण महिला अधिकारियों से करायें*


*फाॅर्मर रजिस्ट्री, डिजीटल क्राॅप की प्रगति बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करें*


*सड़कों के निर्माण कार्यो में गुणवत्तापरक समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश*

 झांसी: मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मण्डलीय समीक्षा बैठक नवीन आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। मण्डलायुक्त ने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता दिखायें। उन्होंने आईजीआरएस तथा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत/फोन पर सम्पर्क अनिवार्य रुप से करने के साथ ही गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये।

         मण्डलायुक्त ने निर्धनतम परिवारों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराने के साथ ही श्रमिकों का पंजीकरण कराने तथा उनके बच्चों को चिन्हित कर श्रम विभाग की योजनाओ का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जीरो पाॅवर्टी अभियान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की योजना के अन्तर्गत 90 दिन मजदूरी करने वाले श्रमिकों का पंजीकरण कराये, जिससे उसके परिवार के सदस्यों को श्रम विभाग की योजना का पूर्ण लाभ मिल सकें।

मण्डलायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का महिला अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कराने के साथ ही आवासीय विद्यालयों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण से लेकर सभी प्रकार की औषधियां उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में सहयोग न करने वाले बैंकों को सूचित करें जिससे ऋण आवेदनों को सुगमतापूर्वक निस्तारण कराया जा सके।

         मण्डलायुक्त ने कृषि विभाग को निर्देश दिये कि फाॅर्मर रजिस्ट्री, डिजीटल क्राॅप की प्रगति बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करें। किसान सम्मान निधि, डिजीटल क्राॅप, फसल बीमा योजना सहित विभागीय योजनाओं का लाभ अनिवार्य रुप से उपलब्ध कराया जाये, इसके लिए विभिन्न कैम्पों का आयोजन कर कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की कृषकों को उपयोगिता बतायी जाये।

मण्डलायुक्त ने झांसी मण्डल के तीनों जनपदों में ग्रामवार, स्कूलवार दिव्यांग बच्चों का सर्वे कराने के निर्देश दिये, जिससे उनमें जन्मजात दोष वाले कटे होंठ, दिल में छेंद, कम सुनाई देना सहित अन्य प्रकार की बीमारी हेतु जो भी व्यय आयेगा उसके लिए भारत सरकार स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने दिव्यांगजन, पंचायतीराज व शिक्षा विभाग को इस कार्य के लिए निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को कुपोषण के बचाव से उपाय हेतु समय से टीकाकरण आदि सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।  

  मण्डलायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले जनसामान्य की सुविधा हेतु ग्राम पंचायत सचिवालयों को सक्रिय कराने के साथ ही साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को भी क्रियाशाील बनाये जाने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र, अन्त्येष्टि स्थल जैसे प्रमुख रास्तों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिये ताकि ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा रहे।

          मण्डलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग तथा सेतु विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि सड़कों तथा सेतुओं के निर्माण कार्यो में गुणवत्तापरक समय से कार्य कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार लम्बित परियोजनाओं के निर्माण कार्यो में तेजी जाने के निर्देश दिये।          

         मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत बड़े कैम्प आयोजित कर बैंकों द्वारा रोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सीएम युवा योजना, छात्रवृत्ति प्रकरण, किसानों का आधार सीडिंग कार्य, गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को पोषाहार वितरण, बाल वाटिका, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वन स्टाॅप सेन्टर, चाइल्ड हेल्पलाइन, अटल समारोह आयोजन, श्रीअन्न उत्पादन, खेत तालाब योजना, रोजगार मेला आयोजन, मण्डल में पर्यटन योजनाओं के निर्माण कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये।

मण्डलायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन, डिजीटल लाईब्रेरी की स्थापना, उत्सव भवन, रानी लक्ष्मीबाई योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, पीएम सूर्यघर, पीएम कुसुम, निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल, पशु टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना, किसान के्रडिट कार्ड, हर घर नल योजना सहित 01 करोड़ से अधिक लागत के ऐसे निर्माणाधीन कार्य उनकी प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये।

        बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र केसरवानी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव कुमार, जेडी कृषि डाॅ0 एल0बी0 यादव, उपायुक्त उद्योग मनीष चैधरी, उप निदेशक पंचायत अजय आनन्द सरोज, अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ0 सुमन, उप श्रमायुक्त श्रीमती किरन मिश्रा, उप निदेशक महिला कल्याण श्रवण गुप्ता, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण मो0 तारिक, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डी0के0 शर्मा, ए0डी0 बेसिक शिक्षा, पशुपालन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहकारिता सहित सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe