Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झाॅसी: जनता दर्शन में प्रभारी जिलाधिकारी सख्त, मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झाॅसी

दिनाॅक 20 फरवरी 2026



 ** प्रभारी जिलाधिकारी/ सीडीओ ने आज कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, मुख्यमंत्री कार्यालय से रही सीधी नजर


 ** आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता:- प्रभारी जिलाधिकारी


 ** तहसील टहरौली से आए दिव्यांग की शिकायत को किया निस्तारण 


 ** जनता दर्शन में प्रभारी जिलाधिकारी सख्त, मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश


 ** मार्क की गई शिकायतों का निस्तारण 03 दिवस में करने के दिए निर्देश

झांसी। प्रभारी जिलाधिकारी जुनैद अहमद ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को संवेदनशील होकर सुना। विभिन्न विभागों से संबंधित भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस, विकास एवं अन्य शिकायतों पर प्रभारी जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 

    प्रभारी जिलाधिकारी जुनैद अहमद ने तहसीलदारों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता पूर्ण करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां संभव हो, दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराया जाए, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी एवं तनाव से बचा जा सके।

    प्रभारी जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जनसुनवाई की सीधी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जा रही है।अतः जनता दर्शन के समय प्राप्त शिकायतों को संवेदनशील और गंभीरता से सुना जाए।

      जनता दर्शन में आए फरियादियों ने प्रभारी जिलाधिकारी की सक्रियता की सराहना करते हुए निष्पक्ष सुनवाई पर संतोष व्यक्त किया। प्रभारी जिलाधिकारी ने दोहराया कि हर जरूरतमंद की सेवा प्रशासन का संकल्प है और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही प्रशासन की प्राथमिकता है।

     जनता दर्शन के दौरान प्रार्थी ग्यादोन पुत्र ठाकुरदास निवासी ग्राम पिपरा, तहसील व थाना टहरौली, जिला झाँसी ने बताया कि वह एक विकलांग ढीमर जाति का दिव्यांग है एवं प्रार्थी खेती जमीन से वंचित है एवंम उसके पास कोई पक्का मकान नहीं है कच्चा खपरैल वाला मकान है, प्रार्थी के तीन बच्चे है एवंम पति-पत्नी मिलाकर पांच लोग है एवम प्रार्थि ने सरकारी आवास हेतु आवेदन किया था। आवास लिस्ट में उसका नाम भी है इसके बाद भी उसका आवास नहीं बनाया जा रहा है, प्रार्थी आवास हेतु पात्र है, ग्राम प्रधान व सचिव से भी कहा कि मैं पात्र हूँ एवंम पात्रता लिस्ट में नाम है इसके बाद भी कोई सुनवायी नहीं हो रही है। प्रार्थी का विकलांग प्रमाणपत्र भी बना है पैर विकलांग है ज्यादा बजनी काम भी नहीं कर पाता है उसकी पत्नी विकलांग है एवंम बडी मुश्किल से परिवार का भरण पोषण होता है ।

अतः आपसे निवेदन है कि उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये एवंम पात्रता के आधार पर प्रार्थों का आवास स्वीकृत कराये जाने की कृपा करें।

     प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ श्री जुनैद अहमद ने तत्काल शिकायत को पीडी,डीआरडीए को देते हुए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

     प्रभारी जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट चैंबर में जनसुनवाई के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि अब जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। सुनवाई से पूर्व प्रदेश के समस्त जनपदों के डीएम की मौजूदगी को देखा गया।

    इस अवसर पर एसडीएम न्याय जितेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe