फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
पुलिस अधीक्षक फतेहगढ द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई।
परेड में पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के अधि0/कर्मचारीगण, यातायात शाखा, पुलिस लाइन में नियुक्त कर्मचारीगण पुलिस कर्मियों व रिक्रूट आरक्षी को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ कराई गई।प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षीगण की पीटी/परेड का निरीक्षण कर अनुशासन/नियमों हेतु ब्रीफ किया गया।
परेड निरीक्षण के उपरांत डायल-112, कैंटीन, मेस, परिवहन शाखा, बैरक, क्वार्टर गार्ड आदि का निरीक्षण एंव अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
