महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद हरदोई पुलिस एवं प्रशासन रहा मस्तैद।
चन्दगीराम मिश्रा हरदोई यूपी
हरदोई महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद हरदोई की पुलिस शिव मंदिरों पर सतर्कता बरतती रही।आपको बताते चले कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा संकट हरण सकाहा मंदिर थाना बेहटा गोकुल मेला का निरीक्षण किया जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया वही बिलग्राम में बाबा मनसा नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाअभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली एवं अमन चैन की दुआएं की मल्लावां में बाबा सुनासीर नाथ मंदिर पर मेले का निरीक्षण करने पहुंचे
एडिशनल एसपी गौतम बिलग्राम एसडीएम एनराम सीओ रवि प्रकाश सिह तहसीलदार यशवंत सिंह कोतवाल शिवाकांत पांडेय राजस्व निरीक्षक, लेखपाल धर्मेंद्र सिह गोपाल सहित काफी संख्या मे पुलिस प्रशासनिक अधिकारी गण मौजूद रहे। वही सुबह से श्रद्धालुओं ने मां गंगा तट से स्नान करके बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर प्रार्थना की।
