जिला जज रीता कौशिक ने बाबा सुनासीर नाथ धाम पहुंचकर रुद्राभिषेक पूजन अर्चन किया।
रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा
मल्लावां हरदोई जिला जज रीता कौशिक ने बाबा सुनासीर नाथ धाम पहुंचकर आचार्य द्वारा रुद्राभिषेक पूजन अर्चन कर लोक कल्याण के लिए मंगल कामना की और भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मंदिर समिति के अध्यक्ष अभय शंकर शुक्ला व आचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री ने जिला जज रीता कौशिक को भगवान की प्रतिमा देकर स्वागत किया साथ ही साथ बाबा सुनासीर नाथ धाम पर पधारने का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हरदोई न्यायिक मजिस्ट्रेट रिचा वर्मा मौजूद रही । वही बाबा सुनासीर नाथ धाम पर आने वाले सभी भक्तों का बाबा उद्दार करते हैं।