Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कांकेर: परलकोट पत्रकार संघ पखांजूर की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती हेतु बनी नई रणनीति

 परलकोट पत्रकार संघ पखांजूर की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती हेतु बनी नई रणनीति।


पत्रकार स्वतंत्र नामदेव 

कांकेर जिला ब्यूरो

परलकोट पत्रकार संघ पखांजूर की वर्ष 2026 की पहली महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कापसी विश्राम गृह में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक संघ के अध्यक्ष स्वतंत्र नामदेव की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के संरक्षण में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकार हित, संगठन का विस्तार और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श करना था।

संघ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आगामी वर्ष हेतु एक ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।

 पत्रकारों की सुरक्षा, उनके अधिकारों और कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अध्यक्ष स्वतंत्र नामदेव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की असली शक्ति सदस्यों की एकता में है। उन्होंने सभी सदस्यों से निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखते हुए संगठन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर परलकोट पत्रकार संघ सदस्य गोपाल ब्रह्मचारी, राजदीप शर्मा, शोभन बैनर्जी, प्रदीप कुमार बिस्वास, विष्णु मिस्त्री, धनंजय चंद, संजय साहा, दीपेश साहा, शंकर सरकार, पल्लव मंडल, शुभम कुंडू, राजेश दास, उत्तम बनिक आदि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव साझा किए और सर्वसम्मति से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। सदस्यों के बीच इस चर्चा से संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

"हमारा लक्ष्य न केवल पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाना भी है।" जतन विश्वास सचिव परलकोट पत्रकार संघ "

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe