रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात
*मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात विद्युत नियामक आयोग के सदस्य के रूप में श्री जतिन ठक्कर को शपथ दिलाई*
*गांधीनगर, 04 फरवरी :* मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को गांधीनगर में गुजरात विद्युत नियामक आयोग (जीईआरसी-जर्क) के सदस्य के रुप में नियुक्त किए गए श्री जतिन ठक्कर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर जर्क के अध्यक्ष श्री पंकज जोषी, मुख्य सचिव श्री एम.के. दास, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री संजीव कुमार, मुख्यमंत्री के अपर प्रधान सचिव डॉ. विक्रांत पांडे, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री राजेंद्र सरीन और विद्युत नियामक आयोग के सदस्यों सहित वरिष्ठ सचिव और अधिकारी मौजूद रहे।

