Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। जनपद में आयोजित होने वाली परीक्षा में 23,400 हाईस्कूल एवं 21,750 इंटरमीडिएट कुल 45,150 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी

दिनांक 17 फरवरी 2026


 ** जिलाधिकारी ने बेस्ट ऑफ़ लक कहते हुए समस्त परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएँ


 ** परीक्षार्थियों को दिया जिलाधिकारी ने सुझाव, तनाव मुक्त हो कर दें परीक्षा


 ** 18 फरवरी से प्रारम्भ होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं समस्त परीक्षार्थियों को दिया सुझाव तनाव मुक्त हो कर दें परीक्षा


 ** जनपद में आयोजित होने वाली परीक्षा में 23,400 हाईस्कूल एवं 21,750 इंटरमीडिएट कुल 45,150 परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा 

            

 ** नकल विहीन परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले बख्से नहीं जाएंगे, होगी सख्त कार्रवाही -: जिलाधिकारी


 ** बोर्ड परीक्षा में बाधा डालने/नकल कराने वालो पर सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम-2024 तहत होगी कार्यवाही -: जिलाधिकारी  


 ** परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल रहे मुस्तैद, छोटी सी छोटी घटना पर भी हो कार्यवाही  


 ** स्ट्रांग रूम की सुरक्षा 24×7 सीसीटीवी से होगी, सशस्त्र पुलिस बल भी रहेगा तैनात :- जिलाधिकारी                 

झांसी।जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने दिनांक 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की हाई स्कूल एवं इन्टरमीडिएट परीक्षा-2026 की परीक्षा देने वाले समस्त परीक्षार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बेस्ट ऑफ़ लक कहा।

 ‌ जिलाधिकारी ने जनपद में नकल विहीन परीक्षा कराए जाने हेतु तैनात समस्त जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए अध्यापकों से कहा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए आप सीधे जिम्मेदार होंगे, नकल विहीन परीक्षा कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम-2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों में रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता सुनिश्चित कर लें ताकि केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जनपद स्त्री कंट्रोल रूम में समस्त परीक्षार्थियों को देखा जा सके। 

     उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के दौरान जनपद में धारा 163 का पूरी तरह से पालन करना हो, इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर कक्ष निरीक्षक के पास अपना पहचान पत्र अवश्य हो। केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा से पूर्व को छात्राओं की तलाशी बन्द कमरें में महिला अध्यापकों के द्वारा ही किया जाये, पुरूष अध्यापक या कर्मचारी के द्वारा छात्राओं की तलाशी किसी भी दशा में नही लेगें। उन्होने समस्त सेक्टर मजिस्टेट व जोनल सेक्टर मजिस्टेट को निर्देशित किया कि परीक्षा से पूर्व केन्द्र पर जाकर आवश्यक निरीक्षण कर लें ताकि परिक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

   जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने जनपद में शांतिपूर्ण, शुचिता और नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है अतः परीक्षा से जुड़े समस्त अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक व कर्मचारी संवेदनशील होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।    


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe