यूपी बोर्ड परीक्षा एवं माहें रमजान को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने किया पैदल गस्त।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
रमजान एवं यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए दिनांक 20. फरवरी 2026 को हरदोई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्ग बाजार,सार्वजनिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर आमजन मानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही माह रमजान को देखते हुए एवं यूपी बोर्ड परिक्षाओं को देखते हुए शान्ति ब्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए जायजा लेते हुए संबंधित को निर्देश दिए।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व क्षेत्राधिकारी नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
