तालाब मे सिंघाड़ा निकलने गई तीन बच्चियां डूबने से एक सुरक्षित निकली दो की मौत।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई पिहानी थाना के अंतर्गत ग्राम रामपुर दहेलिया में गांव के निकट तालाब में सिंघाड़ा बीनने गई तीन बच्चियों की डूबने की सूचना मिली जिसमें एक बच्ची सुरक्षित बाहर निकल आई दो बच्चियों को अपनी अंतिम सांस तालाब में ही लेनी पड़ी।जानकारी के अनुसार दिनांक 20 फरवरी को दहेलिया गांव निवासी प्रियंका पुत्री गंगासागर उम्र 12 वर्ष आरुषि पुत्री कमलेश कुमार उम्र 14 वर्ष जानवी पुत्री धर्मेंद्र कुमार निवासी कोतवाली देहात जो कि अपने मांमा के घर रिश्तेदारी में गई थी तीनों बच्चियों ने सलाह करके रामपुर दहेलिया के निकट तालाब मे सिघाडा बीनने गई थी
अचानक तीनों बच्चियां गहरे पानी में चली गई जिसमें जानवी किसी तरह तालाब के बाहर निकल आई वहीं प्रियंका आरुषि दोनों डूब गई डूबने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली पूरे ग्रामीण तालाब पर पहुंच गए डूबी हुई बच्चियों को खोजने लगे इसी दौरान पुलिस को सूचना की गई मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चियों की तलाश जारी करवाई वही ग्रामीणों की मदद से एवं एसडीआरएफ दल की मशक्कत से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया दोनों बच्चियों ने अपनी अंतिम सांस तालाब के गहरे पानी में ली शव को बाहर निकलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्य वाही शरु की।
