मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट
*भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं प्रशिक्षण महाअभियान के संभाग प्रभारी विजय झांझरी ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया।...…................*
*विचारधारा और कार्यपद्धति के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना भाजपा: आदित्य*
*मैं जामवंत की भूमिका में हूं आपको हनुमान की भूमिका निभाना है: आदित्य बबला शुक्ला*
*जिले के सभी 30 मंडल में होंगे दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर*
छिंदवाड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला एवं प्रशिक्षण महाअभियान के संभाग प्रभारी विजय झांझरी ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया।भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी स्थापना काल से ही विचार आधारित राजनीति की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त आंदोलन है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी चिंतन से प्रेरित होकर आगे बढ़ी है।
श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सिद्धांतों और संगठन की शक्ति को सर्वोपरि रखा है। यही कारण है कि पार्टी ने कठिन संघर्षों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति परिवारवाद, तुष्टिकरण और अवसरवाद पर आधारित नहीं है, बल्कि राष्ट्रहित, सुशासन और विकास के स्पष्ट एजेंडे पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, तो उसका कारण केवल चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि मजबूत वैचारिक आधार और समर्पित कार्यकर्ताओं की तपस्या है। उन्होंने कहा कि इन्हीं आदर्शों और सिद्धांतों के बल पर भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में स्थायी और मजबूत सरकार बनाई तथा देश और प्रदेश को निर्णायक नेतृत्व प्रदान किया।
श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने संगठनात्मक अनुशासन और विचारधारा के प्रति निष्ठा के आधार पर देश को प्रधानमंत्री और विभिन्न राज्यों को सक्षम मुख्यमंत्री दिए हैं, जिन्होंने विकास और सुशासन की नई इबारत लिखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारकर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य करती हैं।
उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के मूल विचारों को आत्मसात करें और समाज के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की असली ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता इस शक्ति का आधार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि राष्ट्र को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित बनाना है। इसी संकल्प के साथ पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है और भविष्य में भी अपने सिद्धांतों एवं आदर्शों के मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का नाम हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। यह प्रशिक्षण हमारे जीवन के हर पहलू में सुधार और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण हमारे व्यक्तिगत जीवन पर भी गहरा प्रभाव डालता है। जब हम पार्टी के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, तो हमें नये दृष्टिकोण मिलते हैं, जो हमारी सोच और निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर बनाते हैं। इससे हमारी राय को घर और समाज में भी गंभीरता से लिया जाता है, क्योंकि हम सोच-समझकर, अनुभव से फैसले लेते हैं। हमारे भीतर परमात्मा ने अपार क्षमता दी है, और इसे हम कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन से जागृत कर सकते हैं।श्री यादव ने कहा कि प्रशिक्षण न केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन में सुधार लाता है, बल्कि यह हमें नये दृष्टिकोण और सोच के आयाम भी प्रदान करता है। यह हमें अपने गुणों को पहचानने और उन्हें निखारने का महत्वपूर्ण अवसर देता है। हमारी सफलता हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन आदर्श संगठन है। प्रशिक्षण महाअभियान में भी जिले को प्रदेश में आदर्श जिला बनाना है।
विधायक कमलेश शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण हमें अपने अंदर के गुणों को पहचानने और उन्हें निखारने का अवसर देता है। इससे हम जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं और अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण न केवल एक प्रक्रिया है, बल्कि एक प्रेरणादायक और सुखद अनुभव है, जो हमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
प्रशिक्षण महाअभियान के संभाग प्रभारी विजय झांझरी ने पीपीटी प्रजेंटेशन एवं एआई की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा विधारधारा आधारित दल है। विचारों की मजबूती प्रशिक्षण से आती है, इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण की कार्य योजना तैयार की है। प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को तरासने की प्रक्रिया है। जो व्यक्ति व कार्यकर्ता सीखता है वह आगे बढ़ता है, जो सीखना बंद कर देता है, उसका आगे बढ़ना भी रूक जाता है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होता है। प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई कार्यकुशलता प्रदान करता है। वर्ष 2026 भी संगठनात्मक प्रशिक्षण गतिविधियों से परिपूर्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, दिशा और कार्यकुशलता प्रदान करता है। इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी। उन्होंने कहा कि यह महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक2 संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा। हमारा उद्देश्य यह है कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता तक संगठन की कार्यपद्धति और विचारधारा की स्पष्ट जानकारी पहुंचे, ताकि उनका जुड़ाव हमेशा पार्टी की मूल भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ बना रहे। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 7 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मंडल स्तर पर और 15 अप्रैल से 20 मई तक जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं में संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक आधार, जनसंपर्क तंत्र और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि बूथ-मंडल से जिला स्तर तक संगठनात्मक मजबूती सुनिश्चित हो सके।
कार्यशाला का संचालन करते हुए भूमिका एवं प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्देश्य विषय की जानकारी कमलेश उइके ने दिया, प्रियवर सिंह ठाकुर ने प्रजेंटेशन के जरिए पंच परिवर्तन व राजेश श्रीवास्तव ने नवाचारों को लेकर प्रजेंटेशन के जरिए जानकारी दी, आभार प्रशिक्षण महाअभियान की जिला सहसंयोजक श्रीमती भारती साहू ने व्यक्त किया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, महापौर, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं मंडल की प्रशिक्षण टोली के सदस्य सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

