ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
तापी जिले के सोनगढ़ आरटीओ चेकपोस्ट के पास वीएसजी गेस्ट हाउस से देसी पिस्तौल के साथ दो लोग गिरफ्तार।
तापी जिले के पुलिस प्रमुख जे.एन. देसाई और डीवायएसपी के निर्देशों के अनुसार, पीआई एन.एस. चौहान और पीएसआई वी.के. पटेल के मार्गदर्शन में अर्जुनभाई, दशरथभाई, हरिश्चंद्रभाई, राजूभाई, भेराभाई सहित पुलिस कर्मियों की एक टीम रात में तलाशी अभियान चला रही थी।नंबर प्लेट के बिना काले शीशेवाली एक सफेद कलर की ब्रेज़ाकार, वीएसजी गेस्टहाउस के इलाके नेशनल हाईवे 53 के बगलमें, सोनगढ़ नया आरटीओ के पास संदिग्ध स्थिति में खड़ी थी।
कार में सवार दो लोगों यही होटलमें सोरहे है। पुलिसने उन दोनोकी मौजूदगीमे साथ रखकर ब्रेज़ा कार की तलाशी ली तब पुलिसको अंदरसे बिना लाइसेंस चार कारतूसों के साथ एक देसी पिस्तौल मिली।
पूछताछ के दौरान पुलिसको बताया कि उनके नाम भूपतभाई गगीयाभाई सातिया, भरवाड, रहे,234 दीवालीबानगर, नानावराछा मूल, राणपरीगांव, ता,बरवाला, जी. बोटाद और दूसरे मिलनभाई हिम्मतभाई सरवैया, रहे,महाराणा चौक, उमिया नगर, मकान नंबर 20 गोडादरा, सूरत में रहते हैं।
गहन पूछताछ के दौरान, आरोपी भूपतने पुलिस को बतायाकि सूरत के सारथाना पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पुलिस ने 20,000 रुपये की एक देसी पिस्तौल, 20,000 रुपये के तीन मोबाइल फोन और 5,00,000 लाख रुपयेकी ब्रेज्जाकार कुल मिलाकर 5,40,000 रुपयेका मुद्दा माल जब्त करके दोनोंको गिरफ्तार कर सोनगढ़ पुलिस स्टेशनमें बिना लाइसेंसके पिस्तौल रखनेका आरोप मे मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच एसओजी पीआई के,जी लिम्बाचिया कररहे हैं।
