मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट.
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 3 मरीजों को मिली एक लाख 45 हजार की आर्थिक सहायता राशि
सांसद की पहल पर तीनों मरीजों का हो सकेगा बेहतर इलाज
छिन्दवाड़ा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज एवं उनके परिजन लगातार सांसद बंटी विवेक साहू से संपर्क कर बिमारी के लिए आर्थिक सहायता की अर्जी लगा रहे है। सांसद श्री साहू भी सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से उनकी स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि भी उपलब्ध करा रहे है। वर्तमान में सांसद श्री साहू के प्रयासों से 3 मरीजों को एक लाख 45 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई है। उक्त राशि मिलने से तीनों मरीजों का छिंदवाड़ा के अस्पतालों में बेहतर ईलाज हो सकेगा।उल्लेखनिय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ईलाज कराने में असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से उनकी स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि दिलाने का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री श्री यादव के द्वारा मरीजों को प्रतिमाह लाखों रूपयों की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। विगत दिनों मरीजों के परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों का ईलाज कराने में असमर्थता जताते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की थी। उक्त आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर आर्थिक सहायता दिलाने का निवेदन किया था।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के ग्राम मोआदेई निवासी रूद्र पिता दीपक बंदेवार को 35 हजार, उमरेठ के ग्राम इटावा निवासी दिलीप पिता चूड़ामन साहू को 45 हजार एवं छिंदवाड़ा के ग्राम सेमरताल निवासी श्रीमती तुशा पति प्रेमचंद भलावी को 45 हजार की राशि अपनी स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है। उक्त राशि मिलने से तीनों मरीजों का छिंदवाड़ा के अस्पतालों में बेहतर ईलाज हो सकेगा। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
