Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

साहेबगंज ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बने मृतंजय यादव

 

साहेबगंज ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बने मृतंजय यादव

रिपोर्ट अरविन्द कुमार TTN 24 NEWS 

साहिबगंज:-झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन उपरांत मृतंजय यादव को साहेबगंज जिला अंतर्गत साहेबगंज ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मृतंजय यादव को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा तथा फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से नव-नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष को पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएँ दीं।

अपने संबोधन में बरकत खान ने कहा कि मृतंजय यादव की नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा,सक्रिय भूमिका एवं दीर्घकालीन समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए श्री यादव अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्मठता,ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रखंड स्तर पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना नई जिम्मेदारी का मुख्य उद्देश्य है।संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के मनोबल को सुदृढ़ करना तथा आम जनमानस के बीच पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से स्थापित करना समय की आवश्यकता है। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान हेतु ठोस पहल करना भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष मृतंजय यादव ने पार्टी नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है,उस पर वे पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री मृतंजय यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में साहेबगंज ग्रामीण प्रखंड में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी रूप में उभरेगा।मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुद्दीन,जिला महासचिव सरफराज आलम,जिला सचिव राम श्रृंगार ओझा, दिलीप गुप्ता,रणजीत टुडू,डॉ.सद्दाम हुसैन,सतीश पासवान, मोफिज आलम, परवेज आलम,शरीक रब्बानी,नेहाल अख्तर,शब्दुल अंसारी,सादिक रज़ा,गुफ़रान आलम,शिवम,तरुण कुमार यादव,अभिषेक यादव,सुनील कुमार यादव,टुनटुन कुमार यादव, अखिलेश कुमार यादव,फैजान अहमद, अमित कुमार यादव,उज्ज्वल कुमार यादव एवं पीयूष कुमार यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe