Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत 27 फरवरी को

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



*रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत 27 फरवरी को* 


 *मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान,*


 *365 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि* 

 *700 सीटर ‘कृषि विज्ञान मंडपम’ सहित छह नवीन भवनों का होगा लोकार्पण* 

*केंद्रीय कृषि ,किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान*
 झाँसी। बुंदेलखंड की धरा एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है।


 रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी का तृतीय दीक्षांत समारोह 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को विश्वविद्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा।


समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे।


 कृषि मंत्री बनने के पश्चात उनका विश्वविद्यालय में यह प्रथम आगमन होगा, इसे विश्वविद्यालय परिवार विशेष गौरव के रूप में देख रहा है।


 सामोरह की जानकारी देते हुए कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह दीक्षांत समारोह केवल उपाधि वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का उत्सव भी है।


 *365 विद्यार्थियों को उपाधि, 15 को स्वर्ण पदक* 

समारोह में शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले कुल 365 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी।


विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 15 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 3 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएगी।


स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों में ऐश्वर्या, हर्षिता साहू, आकाश कुमार मौर्या, वसुधा प्रधान, आयुष जैन, आकांक्षा कुमारी, मोनिका कायत, मनमोहन भारद्वाज, प्रियंका केन्तवा, स्नेहा राठौर, मिताली तिवारी, रितिका मौर्या, अनुसूरी पूजा, तुषार अय्यप्पा एवं मुक्तिकांत मिश्रा शामिल हैं।

कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह
*छह अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण* 


दीक्षांत समारोह के अवसर पर केंद्रीय मंत्री द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित निम्न नवीन भवनों का लोकार्पण किया जाएगा।

 *“कृषि विज्ञान मंडपम” –* 700 सीटों की क्षमता वाला अत्याधुनिक सभागार, म्यूज़ियम एवं सीनेट कक्ष सहित।


 *“विवेकानन्द छात्रावास (खण्ड-2)” –* 100 कक्ष (ट्रिपल ऑक्यूपेंसी), कुल 300 छात्र क्षमता।


 *“मनु छात्रावास (खण्ड-3)” –* 50 कक्ष (ट्रिपल ऑक्यूपेंसी), कुल 150 छात्राओं की क्षमता।


 *“हलधर भवन” –* प्रशिक्षण एवं विस्तार गतिविधियों हेतु आने वाले किसानों के लिए प्रशिक्षण हॉल।


 *मशरूम प्रयोगशाला –* उद्यमिता केंद्र

 *मधुमक्खी पालन प्रयोगशाला* – इनक्यूबेशन केंद्र

इन नवीन संरचनाओं से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं उद्यमिता गतिविधियों को नई गति मिलेगी।


 *कृषि शिक्षा की नई पहचान* 


विश्वविद्यालय में वर्तमान में छात्र संख्या एक हजार से अधिक हो चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी प्रवेश लेकर कृषि, उद्यानिकी, वानिकी, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान तथा मत्स्य शिक्षा के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे हैं।


वर्ष 2014 में एक बैच से प्रारंभ हुई शैक्षणिक यात्रा आज बुंदेलखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान की नई पहचान बन चुकी है।


समारोह को ऐतिहासिक एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था, अतिथि स्वागत, मंच संचालन, मीडिया समन्वय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

पूरा विश्वविद्यालय परिसर उत्साह, सजावट और गरिमा के वातावरण से सुसज्जित है।


तृतीय दीक्षांत समारोह न केवल विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की शुरुआत का प्रतीक होगा, बल्कि कृषि शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe