Etawah News: कैस्त में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
रिपोर्ट एम एस वर्मा मनोज कुमार TTN 24 NEWS
जसवंतनगर/इटावा: क्षेत्र के ग्राम कैस्त में 24 वर्षीय नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।मिली जानकारी के अनुसार रामा देवी पत्नी प्रवेन्द्र सिंह ने बुधवार को घर के अंदर पंखे के कुंडे से काले रंग की स्टॉल से फांसी लगा ली। मृतका की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी। सास शीतला देवी ने बताया कि जब बहू ने दरवाजा नहीं खोला तो गेट तोड़कर देखा, वह फंदे से लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मृतका के भाई सुखवीर निवासी ग्राम रतिभानपुर थाना करहल, जिला मैनपुरी ने आरोप लगाया कि 18 फरवरी 2025 को दान-दहेज सहित विवाह करने के बाद से ही शराब पीकर पति आए दिन मारपीट व कलेश करता था जिसके चलते दोनों में विवाद बना रहता था कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। करीब एक माह पूर्व बहन मायके आई थी, बाद में समझौते पर ससुराल भेज दिया गया।
घटना स्थल पर सीओ आयुषी सिंह, तहसीलदार नेहा सचान व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उपनिरीक्षक मनीष कुमार ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी है।
फोटो:-मौके पर जाँच पड़ताल करती सीओ आयुषी सिंह व तहसीलदार नेहा सचान व मृतका की फ़ाइल फोटो।
