लोकेशन-लखीमपुर खीरी
रिपोर्ट=पवन अवस्थी धीरू
पलिया खीरी
सम्पूर्णानगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में थाना सम्पूर्णानगर नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
सम्पूर्णानगर पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम के द्वारा 4.5 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनो अभियुक्तों का नाम अनुज गुप्ता पुत्र रामकिशोर गुप्ता, शिवा गौड पुत्र जंग बहादुर निवासी ग्राम बसई कॉलोनी थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिल सिंह पंकज, कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल टिंकू प्रजापति,निरीक्षक जीडी रविंद्र सिंह एसएसबी कैंप बसई 49 बटालियन पीलीभीत, एएसआई जीडी यशवन्त सिंह,सहित एएसबी के जवान शामिल रहे।
