फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
2026 की हाईस्कूल/ इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जनपद में निर्धारित 79 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक की बैठक आहूत की गई
रिपोर्ट सौरभ दीक्षित फर्रुखाबाद
दिनांक 18.02.2026 से प्रारम्भ होने वाली वर्ष 2026 की हाईस्कूल/ इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु दिनाँक 05.02.2026 को मध्यान्ह 12.00 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), फर्रूखाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जनपद में निर्धारित 79 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक की बैठक आहूत की गई, जिसमें कण्ट्रोल रूम प्रभारी/प्रधानाध्यापक श्री रामलखन सिंह पाल द्वारा उपस्थित केन्द्र व्यवस्थापकों को केन्द्र पर अवगत कराया गया कि आधारभूत सुविधाओं यथा-फर्नीचर, वायस रिकार्डरयुक्त सी0सी0टी0वी0 कैमरा/हाईस्पीड इण्टरनेट/पेयजल/ शौचालय/विद्युत की स्थाई एवं वैकल्पिक व्यवस्था तथा स्ट्रांग रूम की स्थापना जिसमें 04 डबल लाॅक युक्त अलमारी की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। डबल लाॅक युक्त अलमारी में शासनादेश मंे तथा परिषद द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुसार परीक्षा प्रश्नपत्रों को रखा जाये एवं चतुर्थ अलमारी जिसमें रिजर्व प्रश्नपत्रों के सेट रखे जाने हेतु उसकी उसके प्रथम लाॅक की एक चाभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास तथा दूसरी चाभी केन्द्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरे लाॅक की चाभी सम्बनिधत थानाध्यक्ष अथवा उनके द्वारा नामित इंस्पेक्टर की अभिरक्षा में रखी जायेगी। स्ट्रांग रूम हेतु लाॅग बुक तैयार की जाये, जिसमें स्ट्रांग रूम के खोलने का समय एवं बन्द किये जाने का समय एवं खोलने तथा बंद करने वाले अधिकारी/कर्मचारी का विवरण भी अंकित किया जाये, लाॅग बुक केन्द्र पर तैनात पुलिस बल की अभिरक्षा में रखा जायेगा। सभी केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक कक्ष निरीक्षकों का मांग पत्र प्रेषित कर दें एवं किसी भी स्थिति में बालिकाओं परीक्षार्थियों की चेंकिग पुरूष शिक्षक/कर्मचारी के माध्यम से कदापि न किया जाये। उक्त के अतिरिक्त परिषद द्वारा निर्गत निर्देश- ‘‘क्या करें एवं क्या न करें’’ के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।उक्त के उपरान्त जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा समस्त केन्द्र व्यवस्थापकों को विद्यालय में दो दिवस के अन्दर समस्त आधारभूत सुबिधाओं को पूर्ण कराये जाने एवं सी0सी0टी0वी0 कैमरों को सुचारू रूप से संचालित किये जाने एवं उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को अपने विद्यालय में उपरोक्त निर्देशों से अवगत कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। परीक्षा के दौरान केन्द्र पर विशेष सर्च अभियान के तौर पर परीक्षार्थियों का मिलान एवं जाॅच की जाये तद्ोपरान्त केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित किये जाने, से अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) महोदय द्वारा सभी उपस्थिति केन्द्र व्यवस्थापकों को समस्त व्यवस्थायें सुचारू रूप पूर्ण कर लिये जाने तथा किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल समस्त सम्बन्धित को अवगत करायेंगे, तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित करते हुये परीक्षाओं को सकुशल सम्पादित कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है।उक्त के उपरान्त जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस वर्ष नवीन तैनात केन्द्र व्यवस्थापको को परीक्षा सम्बन्धी समस्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने एवं किसी भी प्रकार की जानकारी एवं सहयोग हेतु जनपदीय कण्ट्रोल रूम के नम्बर 05692-234153 पर एवं कण्ट्रोल रूम प्रभारी के मो0न0- 9450109285 पर सम्पर्क करने के निर्देश प्रदान किये गये साथ ही परीक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने एवं मोबाइल आदि सामग्री रखे जाने हेतु पृथक से व्यवस्था किये जाने के निर्देश प्रदान किये गए

