Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: सबसे कम टीकाकरण वाली इकाइयों और एएनएम को करें चिन्हित - अपर निदेशक झांसी मंडल

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


 झांसी दिनांक 24 फरवरी 2026


 *राज्य स्तरीय टीम द्वारा की गई झांसी मण्डल की समीक्षा* 


 *एम आर अभियान और नियमित टीकाकरण में मण्डल में झांसी की स्थिति अच्छी* 


 *टीकाकरण सर्विलांस पर विशेष ध्यान दें चिकित्सा अधिकारी- राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय गुप्ता* 


 *सबसे कम टीकाकरण वाली इकाइयों और एएनएम को करें चिन्हित - अपर निदेशक झांसी मंडल* 


---------------

झांसी।अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में झांसी मंडल का भ्रमण राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय गुप्ता, टीएसयू से डॉ दीप ठक्कर एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। डॉ अजय गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न टीमों के द्वारा झांसी, जालौन एवं ललितपुर की चिकित्सा इकाइयों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान नियमित टीकाकरण, एम आर अभियान, कोल्ड चैन पॉइंट, वीपीडी सर्विलांस, फैसिलिटी बेस्ड एक्टिव केस सर्च, आउटब्रेक ओआरआई रिपोर्ट, ब्लॉक साप्ताहिक समीक्षा, टीकाकरण के लिए मना करने वाले परिवारों की समीक्षा आदि बिंदुओं की पड़ताल की गई। सभी टीमों द्वारा किए गए भ्रमण में जनपद जालौन एवं जनपद ललितपुर की स्थिति ठीक नहीं पाई गई, जबकि जनपद झांसी की स्थिति अपेक्षाकृत अच्छी थी।

 टीमों के भ्रमण के पश्चात कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी के सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर निदेशक झांसी मंडल डॉ सुमन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ सुधाकर पांडेय एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ रविशंकर द्वारा समीक्षा की गई। 


    राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा इकाइयों के भ्रमण में आरआई माइक्रोप्लान, स्कूल बेस्ड अभियान माइक्रोप्लान के साथ ही यूविन पोर्टल पर एंट्री, वैक्सीन प्रीवेंटेबल बीमारियों का सर्विलांस, साप्ताहिक रिपोर्ट, आउटब्रेक के पश्चात घर-घर भ्रमण तथा ओआरआई एक्टिविटी, यूविन पर सबसे कम उपलब्धि वाले सबसेंटर की समीक्षा तथा स्कूल बेस्ड एक्टिविटी की समीक्षा की गई। स्टेट टीम द्वारा मेडिकल कॉलेज झांसी एवं जिला अस्पताल का भी भ्रमण किया गया। समीक्षा बैठक में अपर निदेशक झांसी मंडल डॉ सुमन ने प्रत्येक ब्लॉक की सबसे कम टीकाकरण उपलब्धि वाली चिकित्सा इकाइयों और एएनएम को चिन्हित कर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

राज्य स्तरीय टीम में डॉ अजय गुप्ता राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी, टीएसयू से डॉ दीप ठक्कर, डब्ल्यूएचओ से डॉ विकास गुप्ता, जेसीआई से डॉ आशीष मौर्या, डॉ कृष्ण चौधरी, साजिद अली, संजय गोयल, यूएनडीपी से मोहित वर्मा, राजीव, डॉ रुचि एवं अनीशा सम्मिलित रहीं।

राज्य टीम द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तहसील, चांददरवाजा और सीपरीबाजार के साथ ही नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिविल लाइन का भी भ्रमण किया गया एवं एमआर अभियान की उपलब्धि, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की ओपीडी, आईपीडी, दवाइयों की उपलब्धता, वैक्सीन का रखरखाव आदि बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया। 


    सीएमओ सभागार में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में डॉ रविशंकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डॉ आर एन सोनी डीआईओ ललितपुर, डॉ रमाकांत स्वर्णकार जिला सर्विलांस अधिकारी, डब्ल्यूएचओ से एसएमओ डॉ जूही सूलिया, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजय शुक्ला, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ अनुराधा राजपूत, यूएनडीपी से गौरव वर्मा, चंद्रभूषण सिंह, शिवेंद्र, यूनिसेफ से संजू कश्यप, अर्जुन शर्मा, राम किशोर, अनिरुद्ध सहित ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe