शिक्षाविद स्व,शिवराज सिंह एवं स्व, डॉ आलोक सिंह नीलू की आठवीं पुण्यतिथि पर आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।
विधायक की माता विमला देवी ने आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर भेट किया।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां। दिब्य आलोक सेवा फाउंडेशन के तहत विधायक आशीष सिंह आशू के स्व पिता शिवराज सिंह की पुण्य स्मृति और भाई स्व डॉ आलोक सिंह नीलू की आठवीं पुण्यतिथि पर विशाल स्वास्थ्य शिविर , निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एव मोतियाबिंद ऑपरेशन कृषि कल्याण मेला समेत जनकल्याणकारी कार्यक्रमो का आयोजन किया। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे कैबिनेट मंत्री राकेश सचान स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए अनुदान पर मिलने वाले 7 ट्रैक्टर की चाभी भेंट की ।मंगलवार को कस्बे के जूनियर हाईस्कूल मैदान में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के आयोजन पर दिब्य आलोक सेवा फाउंडेशन के तहत जनकल्याणकारी कार्यक्रम मे उनके स्व पिता शिवराज सिंह की पुण्यस्मृति,भाई स्व डॉ आलोक सिह नीलू की आठवीं पुण्यतिधि पर विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर , निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर , विशाल कृषि कल्याण मेला , किसानों के लिए निशुल्क हाइब्रिड सब्जी बीज , के साथ ही प्रगतिशील किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि राकेश सचान व दिनेश प्रताप सिंह, कृषि शिक्षा राज्यमंत्री बलदेव औलख ने स्व आलोक सिंह नीलू के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
स्वास्थ्य शिविर में लगाए गए स्टालो में न्यूरो से संबंधित , स्त्री रोग , बाल रोग , नाक कान गला रोग , समेत अन्य रोगों में रोगियों की जांच कर निशुल्क दवा वितरित की गई। कार्यक्रम में आए भारी संख्या में किसानों को नि शुल्क नैनो यूरिया, सहित कृषि टानिक का वितरण किया गया। तीनो ब्लॉकों के प्रगतिशील किसानों को मंत्रियों ने ,विधायक आशीष सिंह आशू के साथ फसल मूंगफली, मूंग, उरद, समेत अन्य बीज देकर सम्मानित किया। जिसके तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपये की किसान सम्मान निधि के रूप में दिया जा रहा है। विशिष्ट अथिति दिनेश प्रताप सिंह ने भी आए हुए लोगो को सम्बोधित करते हुए सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए स्वर्गीय आलोक सिंह के जीवन परिचय के बारे में बताया।
राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, हमीरपुर विधायक मनोज प्रजापति, कृषि वैज्ञानिक रामशरण वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आए हुए अतिथियों को विधायक की मां विमला देवी ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर प्रमुख डॉ गीता वर्मा बिलग्राम ब्लाक प्रमुख सतेंद्र सिंह, रमेश वर्मा प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख, डॉ प्रत्यूष वर्मा, ऋषि, अनुराग पटेल , मौजूद रहे। संचालन प्रवीण पटेल ने किया।

