मल्लावां सीएचसी में मार्केट से मगाये इंजेक्शन लगाने से अधेड की मौत पुत्री ने चिकित्सक एवं कंपाउंडर पर लगाया आरोप।
रिपोर्ट चन्दगीराम मिश्रा हरदोई
सीएचसी मल्लावां में चिकित्सक द्वारा मेडिकल स्टोर से मंगाकर इंजेक्शन लगाने से अधेड़ की मौत हो गई पुत्री प्रिया भारती ने मल्लावां सीएचसी के डॉक्टर वं स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया हैजानकारी के अनुसार रामपाल पुत्र भगवान दीन उम्र लगभग 58 वर्ष निवासी ग्राम ठठिया जाहिदपुर थाना मल्लावां दिनांक 14 फरवरी 2026 समय लगभग 1:00 बजे दिन में पुत्र प्रिया भारती एवं दामाद रामआसरे के साथ सीएचसी मल्लावां जाकर ओपीडी में मौजूद चिकित्सक से अपने कान मे दर्द की परेशानी बताई ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें बाहर मार्केट से राहजोन एस, इंजेक्शन लाने के लिए बोला मृतक रामपाल पैदल जाकर आकाश मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लेकर आये।
ओपीडी में मौजूद डॉक्टर ने किसी कंपाउंडर से इंजेक्शन लगाने को बोला कंपाउंडर ने मेरे पिता को जैसे ही इंजेक्शन नस में लगाया इंजेक्शन लगते ही तुरंत उनको बेचैनी महसूस होने लगी जिसकी सूचना मैंने डॉक्टर को दी जब तक डॉक्टर ओपीडी से आए ठीक 5 मिनट के अंदर मेरे पिता की आंखें फट गई और मुंह से झाग सा आया दम निकाल गया।इस मंजर को देखते हुए सीएचसी में अफरा तफरी मच गई। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ पहुंच गई। मौजूद डॉक्टर से पूछताछ की गई लेकिन डॉक्टर ने परिजनों को संतुष्ट नहीं कर पाये। पुत्री प्रिया भारती ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वही पीड़ित प्रिया भारती को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। वही डॉक्टर जितेंद्र बहादुर पटेल ने बताया कि रामपाल को एंटीवायटिक मोनोसेफ इंजेक्शन देने से मौत हो गई। शव संस्कार के पहले पुत्री प्रिया भारती ने 15 फरवरी 2026 को सुबह प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर एवं कंपाउंडर पर अभियोग पंजीकृत करने की मांग की है। वही प्रिया भारती ने बताया कि पुलिस को राहजोन एस,इंजेक्शन का रेपर एवं पर्ची तथा सरकारी दवा का पर्चा भी सौंप दिया है।

