Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: कांग्रेस का अराजक चेहरा फिर बेनकाबः अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत को शर्मसार करना राहुल गांधी की फितरत- मधुराज

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


कांग्रेस का अराजक चेहरा फिर बेनकाबः अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत को शर्मसार करना राहुल गांधी की फितरत- मधुराज

-युवा मोर्चा ने की एआई समिट में कांग्रेसियों का अश्लील प्रदर्शन पर देशद्रोह की कार्यवाही की मांग

फतेहपुर। एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए अभद्र और अमर्यादित प्रदर्शन की भारतीय जनता युवा मोर्चा फतेहपुर ने राहुल गांधी का पटेल नगर चैराहे में पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। 

 जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भारत आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (एआई) और भविष्य की तकनीक में विश्व का नेतृत्व कर रहा है, तब कांग्रेस पार्टी अपनी संकुचित राजनीति के लिए देश की साख पर हमला कर रही है। जब दुनिया भर के दिग्गज भारत की तकनीकी क्षमता को देखने दिल्ली आए हैं, तब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन कर न केवल मर्यादा लांघी है, बल्कि विदेशी मेहमानों के सामने भारत की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया है।

 कहा कि राहुल गांधी द्वारा समिट को पीआर तमाशा कहना और झूठे आरोप लगाना उनकी हताशा को दर्शाता है। वे भारत की प्रगति को पचा नहीं पा रहे हैं। विदेशी धरती हो या भारत का अंतर्राष्ट्रीय मंच, राहुल गांधी हमेशा भारत विरोधी नैरेटिव को हवा देते हैं। डेटा सुरक्षा और चीनी उत्पादों के नाम पर फैलाया जा रहा भ्रम पूरी तरह निराधार है। यह समिट आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की सफलता का प्रमाण है, जिसे कांग्रेस अपनी नकारात्मकता से ढकना चाहती है।

प्रदर्शनकारियों का फर्जी तरीके से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करना एक गंभीर सुरक्षा चूक का प्रयास है। कानून अपना काम करेगा और ऐसे अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा राहुल गांधी से सवाल पूछती है कि क्या उनकी राजनीति केवल विरोध के लिए विरोध तक सीमित रह गई है? क्या वे भारत को एक वैश्विक शक्ति बनते हुए नहीं देखना चाहते? देश की जनता कांग्रेस के इस Topless और Brainless प्रदर्शन को देख रही है और आने वाले समय में उन्हें फिर से करारा जवाब देगी।

 कहाकि देश की सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे संगठन/कार्यकर्ताओं को ब्लैकलिस्टिंग करना चाहिए, जिससे भविष्य के सरकारी और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में ऐसे कुकृत्य न हो पाये। 

 मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को सार्वजनिक माफी मांगना चाहिए।यदि इस प्रदर्शन में कोई सांसद सीधे तौर पर संलिप्त पाया जाता है, तो मामला संसद की विशेषाधिकार समिति (Privileges Committee) के पास भेज कर उनकी सदस्यता निरस्त की जानी चाहिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, आलोक सिंह, गौरव गुप्ता, अभिषेक सैनी, रोहित अवस्थी, सचिन विश्वकर्मा, आर्यन गुप्ता, तनिष्क, हर्षित पांडे, दीपक कश्यप, प्रवीण चौरसिया, विमलेश पाल, अरुण शुक्ला, आशीष, आयुष चौधरी, प्रखर, राघव गुप्ता, राज दीक्षित, रितिक ठाकुर शिवम पांडे, अमन गुप्ता आदि तमाम युवा साथी मौजूद रहें!

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe