यूपी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ₹500 करोड़ की ठगी रोकी,शेयर बाजार के नाम पर लूटने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 12 गिरफ्तार
संवाददाता: मुकेश कुमार-स्टेट हेड
अलीगढ़(लखनऊ)।उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर सेल और अलीगढ़ पुलिस ने निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया है,जो देश के अलग-अलग राज्यों (ओडिशा,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड,हरियाणा और राजस्थान)के रहने वाले हैं।आपको बता दे कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से करीब ₹500 करोड़ की संभावित ठगी को होने से रोका गया।ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 600 फर्जी व्हाट्सएप ग्रुप बंद कराए गए।उल्लेखनीय हैं कि अलीगढ़ निवासी पीड़ित के खाते से ठगे गए रुपयों में से ₹5.64 लाख वापस कराए गए हैं।
•अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन•
गैंग के तार हॉगकॉग से जुड़े हैं।मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए सीबीआई और इंटरपोल की मदद ली जा रही है।
•बरामदगी•
अभियुक्तों के पास से 23 मोबाइल,28 डेबिट कार्ड, 30 पासबुक,लैपटॉप और राउटर समेत भारी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है।
•मामला क्या था?•
पीड़ित दिनेश कुमार शर्मा से शेयर मार्केट में 200% लाभ का लालच देकर ₹1.10 करोड़ की ठगी की गई थी।जांच में पता चला कि यह गैंग भोले-भाले लोगों को 'साइबर स्लेवरी' (बंधक)बनाकर उनके खातों का उपयोग विदेशों में पैसा भेजने के लिए करता था।आरोपियों के खिलाफ दिल्ली,महाराष्ट्र और केरल समेत कई राज्यों में 13 आपराधिक शिकायतें पहले से दर्ज हैं।
