ऋषिकेश हत्याकांड: जांच अधिकारी एसपी विशाखा भदाणे ने घटनास्थल का लिया जायजा,परिजनों के बयान दर्ज
संवाददाता: मुकेश कुमार-स्टेट हेड
उत्तराखंड। ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस मुख्यालय द्वारा नामित जांच अधिकारी,एसपी विशाखा अशोक भदाणे ने शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उनके विस्तृत बयान दर्ज किए और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।आपको बता दे कि एसपी ने कोतवाली ऋषिकेश पहुंचकर घटना से संबंधित पुलिस रिस्पॉन्स और अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली में कोई भी ढिलाई पाई गई,तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उल्लेखनीय हैं कि उक्त मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने पर एम्स चौकी प्रभारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।एसपी भदाणे ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।