Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

ईश्वर ने इस संसार को बड़ी खुबसूरती से रचा है: आपका मार्गदर्शक आपके पूज्य गुरुदेव, आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज

ईश्वर ने इस संसार को बड़ी खुबसूरती से रचा है: आपका मार्गदर्शक आपके पूज्य गुरुदेव, आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज

🙏🙏🌹🌹🌹🙏🙏🌹🌹

          "सादर जय सियाराम"

श्रीभगवान उवाच ।

संन्यास: (सन्त:)कर्मयोगश्र्च नि:श्रेयसकरावुभौ ।

तयोस्तु कर्मसंन्यासात्कर्मयोगो विशिष्यते ।।

संन्यास अर्थात कर्मों का परित्याग और कर्मयोग उनका अनुष्ठान करना ये दोनों ही कल्याणकारक हैं ।

अथवा दोनों मुक्ति देने वाले हैं ।

यद्यपि ज्ञान की उत्पत्ति में हेतु होने से ये दोनों ही कल्याणकारक हैं ।

तथापि कल्याण के उन दोनों कारणों में ज्ञान रहित केवल संन्यास की अपेक्षा कर्मयोग श्रेष्ठ है ।

वास्तव में कर्म योगी वह व्यक्ति हैं जो अपने आध्यात्मिक और सामाजिक दोनों दायित्वों को पूरा करता है ।

कर्म संन्यास उन उत्तम आत्माओं के लिए है ।

जिन्होंने देह-विहीन अवस्था को पार कर लिया है ।

कर्म संन्यासी वह व्यक्ति हैं ।

जो ईश्वर से पूरा लीन होकर अपने सामाजिक कर्तव्यों का त्याग कर स्वयं को पूरी तरह से आध्यात्मिक साधनाओं और ईश्वर की भक्ति में अपने आपको समर्पित कर देता हैं ।

भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि संन्यास की तुलना में कर्मयोग की प्रशंसा करते हैं ।

और अर्जुन को इसे ही श्रेष्ठ मार्ग बताते हैं 

इसका कारण यह है कि कर्म संन्यासी के लिए जोखिम का सामना करना पड़ा है ।

यदि वे अपने कर्तव्यों का त्याग तो कर ले , लेकिन अपना मन पूरी तरह ईश्वर में लीन न कर पायें तो अंततः उन्होंने न तो संसारिक सफलता प्राप्त होती है न ही आध्यात्मिक संतुष्टि , कर्मयोगी अपने संसारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए आंतरिक रूप से अनासक्ति का अभ्यास करते हैं ।

परिणाम स्वरूप वे साकारात्मक और नाकारात्मक दोनों परिणामों को समभाव से स्वीकार करते हैं  

उन्हें ईश्वर की कृपा मानते हैं ।

ईश्वर ने इस संसार को बड़ी खुबसूरती से रचा है ।

ताकि हमें सुख और दुःख दोनों के अनुभव प्राप्त हों और हम धीरे-धीरे आध्यात्मिक रूप से विकसित हो सकें अपने नियमित जीवन को जीते हुए हर परिस्थिति को सहन करते हुए और अपने कर्तव्यों को प्रसन्नता पूर्वक निर्वाह करते हुए संसार हमें स्वभाविक रुप से आध्यात्मिक विकास की ओर अग्रसर करता है ।

आपका मार्गदर्शक आपके पूज्य गुरुदेव ,

[आचार्य श्री पुरुषोत्तम दास त्यागी जी महाराज]

संपूर्ण विश्व 

संपर्क सूत्र:-6396372583,

🙏🙏🌹🌹🌹🙏🙏🌹🌹



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe