Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी: लम्बित पुराने राजस्व वादों को अभियान चलाकर 01 माह में निस्तारण किए जाने के निर्देश

 आनन्द बॉबी चावला झांसी

 झांसी

दिनांक 17 फरवरी 2026


*मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने किया कलेक्ट्रेट झांसी का वार्षिक निरीक्षण*


*आमजन की समस्याओं के समय से निस्तारण करने में चल रही प्रक्रिया को संतोषजनक पाया*


*लम्बित पुराने राजस्व वादों को अभियान चलाकर 01 माह में निस्तारण किए जाने के निर्देश* 


*निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के वेतन/सेवा पुस्तिका सम्बन्धित प्रकरण की ली जानकारी, किया संतोष व्यक्त*


*निरीक्षण के दौरान न्याय सहायक पटल एवं राजस्व सहायक पटल के कार्यों की ली जानकारी, पत्रावलियों का किया अवलोकन*


*राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण पर जेआरके से बस्तों के सम्बन्ध में की पूछताछ*

झांसी : मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने आज झांसी कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया कि आमजन से जुड़ी सुविधाएँ जैसे कि पीने के पानी की व्यवस्था, उन्हें बैठने की व्यवस्था, अन्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने जनता दर्शन में आ रही आमजन की शिकायतों को समय से निस्तारण करने में चल रही प्रक्रिया को और निस्तारित शिकायतों को शिकायत रजिस्टर में दर्ज करने पर संतोष व्यक्त किया।

         मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुराने लम्बित राजस्व वादों को अभियान चलाते हुए समयबद्ध निस्तारण किया जाए, इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के वेतन, सेवा पुस्तिका संबंधित प्रकरणों के निस्तारण पर की जा रही कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया।

         मण्डलायुक्त विमल कुमार दुबे ने सर्वप्रथम अभिलेखागार का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिलिपि बस्ता बरदा नेहा सेठ से नकल मांगे जाने हेतु बंदोबस्ता कैसे निकालेंगे की जानकारी ली, इसके अतिरिक्त उन्होंने श्रीमती संध्या अग्रवाल से पत्रावलियों के रिकॉर्ड में दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी ली, उन्होंने पटल पर की जा रही कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया और समस्त पटल प्रभारियों को निर्देश दिए कि फाइलों का रजिस्टर व्यवस्थित तैयार करें, ताकि पत्रावली को तलाशने में समस्या ना रहे।

        मा0 अध्यक्ष राजस्व परिषद द्वारा संयुक्त कार्यालय के निरीक्षण में जेए पटल से सम्बन्धित जानकारी ली और मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज किए जाने की जानकारी ली और शासनादेश की गार्ड फाईल्स में भी संलग्न करने के निर्देश दिए, सम्बन्धित पत्रावली का निरीक्षण किया। उन्होने पटल पर गार्ड फाइल का निरीक्षण किया और प्राप्त शासनादेशों की जानकारी लेते हुए जीसी अमित साहू से आर.ए. नायब तहसीलदार की सेवा पुस्तिका को अद्यतन पाया।

  मण्डलायुक्त ने राजस्व सहायक पटल का निरीक्षण करते हुए सर्विस बुक सम्बन्धित पटल लिपिक श्री श्रीराम साहू से सेवा पुस्तिका सत्यापन विषयक जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासनादेश के आधार पर सत्यापन हो एवं कलैन्डर के अनुसार सर्विस बुक का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में जीपीएफ पासबुक के सम्बन्धित जानकारी ली और कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

        संयुक्त कार्यालय स्थित आंग्ल अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए मण्डलायुक्त ने शासनादेश की जानकारी ली। रिकार्ड रुम के निरीक्षण पर उन्होंने जो सबसे पुरानी पत्रावली है उसका निरीक्षण किया और साफ सफाई को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए।

         संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना की पत्रावलियों की जानकारी ली और ऐसे प्रकरण जो किसी वजह से लम्बित हैं, तत्काल जिलाधिकारी के संज्ञान में लाते हुए उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चरित्र प्रमाण पत्र सहित जारी किये जाने वाले अन्य प्रमाण पत्रों की भी जानकारी ली।

 निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया तथा पेंशन प्रकरण और पेंशनदाताओं को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। नजारत का निरीक्षण करते हुए मण्डलायुक्त ने कार्यालय में साफ सफाई पर संतोष व्यक्त किया और निष्प्रयोज्य सामान को एक माह में निस्तारित कराने के निर्देश दिए।

        मण्डलायुक्त ने बताया कि विशेषकर वह जो आमजन हेतु सुविधाएं जिसकी अपेक्षा कलेक्ट्रेट के माध्यम से शासन द्वारा की जाती हैं, उन सभी व्यवस्थाओं को पुनः देखा है, इसमें मुख्य रूप से आंग्ल अभिलेखागार, जुडिशल रिकॉर्ड रूम को देखा जो नकल दिए जाने की व्यवस्था है जो हमारी पूरी न्यायिक प्रणाली की रीढ़ है। उस व्यवस्था को देखा कि यहां पर 24 घंटे में इमरजेंसी की जो नकले हैं उनको जारी किया जा रहा है इसके अलावा यदि कोई सामान्य नकल है उसको 48 घंटे में जारी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों के द्वारा जनसुनवाई के रजिस्टर बनवाये है, उनका अवलोकन किया, उन सभी जन शिकायतों का निस्तारण समय से किया जा रहा है। इसके अलावा जो चरित्र प्रमाण पत्र है, ऐसे प्रमाण पत्र या जाति प्रमाण पत्र के जो पटल है उनका निरीक्षण किया गया उन पटलों पर भी जो समय से जारी होनी है, वह समय से जारी हो रही है, लेकिन कतिपय प्रकरण ऐसे भी पाए गए जिसमें कि पुलिस से शिकायत सम्बन्धी है, ऐसे सभी लम्बित प्रकरणों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से उनको त्वरित रूप से निस्तारित कराएं। इसके अतिरिक्त नजारत का पुराने अभिलेखागारों का निरीक्षण किया गया व्यवस्थाएं ठीक है, जनता से जुड़ी हुई जो जितने सुविधाएं हैं जैसे कि पीने के पानी की व्यवस्था है या उन्हें बैठाने की व्यवस्था है, उन व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की जहां जहां पर भी जरूरत थी। मण्डलायुक्त ने संतोष व्यक्त किया कि अच्छे तरीके से जो निरीक्षण के बाद अनुपालन कराने से जो भी कमियां है वह निश्चित रुप से ठीक हो जायेगी।  

       इस मौके पर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, जॉइंट मजिस्ट्रेट अक्षय दीपक, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्डेय, सीटीओ अनिल मिश्रा, एडीएम नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe