Etawah News: जसवंतनगर ब्लॉक में सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने विकास कार्यों के साथ-साथ प्रेरणा स्थल का किया उद्घाटन
रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 News
जसवंतनगर/इटावा: जसवंतनगर के सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने ब्लॉक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विधायक शिवपाल सिंह यादव ने ब्लॉक में बने नवनिर्मित प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया तथा ब्लॉक प्रमुख कक्ष, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कक्ष, पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया इसके अतिरिक्त, विभिन्न निर्माण कार्यों के शिलालेखों का लोकार्पण किया गया और फिर प्रेरणा स्थल में स्थापित देश के महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण भी किया गया।जिसमें भारत के महापुरुष जिन्होंने दुनिया के अहिंसा, करुणा, समाज सम्बेदन के मार्ग पर चलना सिखाने वाले महात्मा गौतम बुद्ध, संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर, देश के जवानों व गरीब किसानों की आवाज को सत्ता के गलियारे तक पहुंचाने वाले मुलायम सिंह यादव, नारी शक्ति का पराक्रम दिखाते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ तलवार उठाकर लड़ने वाली वीरांगना अंबतीबाई लोधी, लोक माता कही जाने वाली अहिल्या बाई होलकर की इन महापुरुषों की प्रतिमाओं का आवरण किया गया। विधायक श्री यादव ने कहा कि इन महापुरुषों का सिर्फ मूर्तियों तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि सभी लोग उनके आचरण विचारों को अपने जीवन में उतारेंगे। कार्यक्रम का संचालन नीरज यादव व डॉ. प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार के किया। ब्लॉक परिसर में हजारों की संख्या में उपस्थित जसवंतनगर क्षेत्र के ग्रामीणों को प्रेरणा स्थल मंच पर वक्ताओं ने देश के इन महापुरुषों इन वीर गाथाएं बताई तथा विकास कार्यों की जानकारी सांझा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान और लोकतंत्र पर लगातार प्रहार किया जा रहा है और भाजपा सरकार संवैधानिक, कानूनी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं करती। आरोप लगाया है कि झूठे, बेईमान भारतीय जनता पार्टी सरकार ने वृद्धा पेंशन, कन्या विद्या धन बंद कर दी है हर चुनाव में धोखाधड़ी करती है। श्री यादव ने आउटसोर्सिंग नौकरियों में अनियमितताओं का भी जिक्र किया, जहां कागजों में 14 हजार रुपए का वेतन दिखाया जाता है, लेकिन कर्मचारियों को केवल 8 हजार रुपये मिलते हैं। उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी, चरम पर पहुंच चुकी महंगाई और लगातार बढ़ते कर्ज पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि प्राइमरी स्कूल बंद किए जा रहे हैं, जिससे विकास के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।प्रेरणा स्थल की सराहना करते हुए उन्होंने इसे सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का सशक्त प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक प्रमुख डॉ. अंजली यादव और उनके प्रतिनिधि अनुज ‘मोंटी’ यादव ने प्रेरणा स्थल पर विभिन्न जातियों और वर्गों के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कर भेदभाव मिटाने का सराहनीय कार्य किया है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।इस अवसर पर बदायूं के सांसद आदित्य अंकुर यादव ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार झूठ और भ्रम फैलाकर सत्ता में बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज का हर वर्ग परेशान है और सरकार नफरत का जहर घोलकर राज करने की रणनीति अपना रही है।
आदित्य अंकुर यादव ने प्रेरणा स्थल को सभी जातियों और वर्गों का साझा मंच बताया। उन्होंने उल्लेख किया कि यहां संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर, रानी अवंतीबाई लोधी, नेताजी मुलायम सिंह यादव, भगवान गौतम बुद्ध और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो सामाजिक एकता और समरसता का मजबूत संदेश देती हैं।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र के प्रधान, ब्लॉक के कर्मचारी समेत एक बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।


