रिपोर्ट भरतसिंह आर ठाकोर अरवल्ली गुजरात
*सोमनाथ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन से पूर्व शिव भक्ति तथा देश भक्ति का माहौल*
*वेरावळ की 10 वर्षीय नन्हीं बालिका जिनल जेठवा ने भारत माता बनकर फहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे लगे*
*मंच से कलाकारों के ‘दिला दिया है, जान भी देंगे..’ जैसे गीतों से देश भक्ति का वातावरण सृजित हुआ*
*गांधीनगर, 11 जनवरी :* सोमनाथ में हमारी आस्था, संस्कृति तथा विरासत को उजागर करने वाला सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सोमनाथ पधारे हैं, तब मुख्य कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन से पूर्व शिव भक्ति के साथ देश भक्ति के वातावरण का सृजन हुआ।वेरावळ में कक्षा 4 में पढ़ाई करने वाली 10 वर्षीय नन्हीं बालिका जिनल देवेन्द्रभाई जेठवा ने भारत माता बनकर तिरंगा फहराया। उनकी देश भक्ति देखकर आसपास के लोगों ने भी हर हर महादेव के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर मंच से कलाकारों ने ‘दिल दिया है, जान भी देंगे...’ तथा ‘ये देश है वीर जवानों का...’ जैसे गीतों से देश भक्ति का माहौल बनाया।

