न्यायमूर्ति एम.एस.सोनक ने झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की ली शपथ,
राज्यपाल संतोष गंगवार ने आज लोकभवन में दिलायी शपथ,
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रहे उपस्थित,
मुकेश कुमार-स्टेट हेड-बिहार/झारखंड
रांची।जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने आज झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ले ली है,राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज सुबह साढ़े नौ बजे राजधानी रांची स्थित लोक भवन के बिरसा मंडप में उन्हें पद की शपथ दिलाई।इस शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश आदि उपस्थित रहे।आपको बता दें जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक इससे पहले मुंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे।वही बीते कल हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के कार्यकाल की समाप्ति पर उनके विदाई समारोह का आयोजन कोर्ट परिसर में ही हुआ था।
इमेज

