Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बिहार/झारखंड: बिहार के जमुई–मुंगेर सीमावर्ती इलाके में नक्सल विरोधी अभियान,एके-47 के 49 जिंदा कारतूस बरामद

 बिहार के जमुई–मुंगेर सीमावर्ती इलाके में नक्सल विरोधी अभियान,एके-47 के 49 जिंदा कारतूस बरामद


मुकेश कुमार-स्टेट हेड-बिहार/झारखंड 

पटना/बिहार।मुंगेर जिले के सीमावर्ती पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्रों में गुरुवार को नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।गुप्त आसूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त विशेष अभियान के दौरान एके-47 राइफल के 49 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।यह विशेष अभियान मुजफ्फरपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संदीप सिंह के पर्यवेक्षण तथा 215 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के कमाण्डेंट विनोद कुमार मोहरिल के नेतृत्व में दिनांक 08 जनवरी 2026 को चलाया गया।अभियान में 215 बटालियन सीआरपीएफ की ए एवं बी कंपनी(एफओबी चोरमारा एवं पैसरा)की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।

गुप्त सूचना के आधार पर बी कंपनी/215 बटालियन सीआरपीएफ,पैसरा की टीम ने सुआसीन पहाड़ के समीप नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एके-47 राइफल के 49 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों द्वारा आसपास के इलाकों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, ताकि किसी अन्य नक्सली गतिविधि,हथियार या विस्फोटक सामग्री का पता लगाया जा सके।सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार,215 बटालियन द्वारा जमुई और मुंगेर जिलों के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति,सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ा झटका माना जा रहा है।


इमेज

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe