हरदोई थाना कासिमपुर पुलिस ने गिरोहबंद अधिनियम का एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई, कासिमपुर थाना पुलिस ने 1 जनवरी को पंजीकृत गिरोहबंद अधिनियम के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।प्राप्त विवरण में 01.01.2026 को प्रभारी निरीक्षक कासिमपुर द्वारा सुलेमान पुत्र पुत्तन निवासी भटपुरी कस्बा व थाना साण्डी सहित कुल 06 लोगों के विरुद्ध आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित रुप से गिरोह बनाकर चोरी,नकबजनी जैसे जघन्य अपराध करने,समाज विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त रहने पर थाना कासिमपुर मे गिरोहबन्द समाज विरोधी अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उप निरीक्षक प्रियांक शर्मा पुलिस बल द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद सुलेमान पुत्र पुत्तन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।
